Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala आज करेंगे सगाई? जानें क्या है इसके पीछे का सच

नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की डेटिंग की खबरों के बीच अब कपल की सगाई को लेकर चर्चा हो रही है. बताया जा रहा है कि आज रूमर्ड कपल सगाई करने जा रहे हैं.

Latest News
Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala आज करेंगे सगाई? जानें क्या है इसके पीछे का सच

Naga Chaitanya, Sobhita Dhulipala

Add DNA as a Preferred Source

नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) की डेटिंग की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं. दोनों को डेटिंग की अफवाहें तब उड़ी थी, जब यूरोप में उनकी छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं. अब यह कपल एक बार फिर से चर्चा में बने हुए है, क्योंकि कपल की सगाई को लेकर खबरें सामने आ रही हैं.

द ग्रेट आंध्रा की एक रिपोर्ट के मुताबिक कपल आज यानी की 8 अगस्त को हैदराबाद में एक निजी समारोह में सगाई करने जा रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि एक्टर चैतन्य के पिता, नागार्जुन उनकी सगाई के बारे में ऐलान करेंगे और समारोह के बाद उनकी फोटोज शेयर करेंगे, जो उनके घर पर आयोजित होने की उम्मीद है. हालांकि नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला ने अभी तक इसको लेकर कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है. कपल की अनाउंसमेंट को लेकर फिलहाल इंतजार किया जा रहा है.

सगाई की खबर पर लोगों ने जताई हैरानी

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. एक रेडिट यूजर ने प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर किया है. जिस पर एक यूजर ने कमेंट किया- व्हाट यह बहुत जल्दी था. एक दूसरे यूजर ने लिखा- वाह मैंने सच में सोचा था कि वह दूसरी बार उसी से शादी करेगा, जिसे उसके पिता चुनेंगे, लेकिन यह दिलचस्प है. शोभिता सावधान रहें और बधाई हो. तीसरे यूजर ने लिखा- बहुत अच्छा, कपल को बधाई.

They’re getting engaged
byu/alieniamnot inBollyBlindsNGossip

यह भी पढ़ें- 'आग से गुजरी हूं', Naga Chaitanya संग डायवोर्स के 3 साल बाद Samantha Ruth Prabhu ने कही ये बात


सामंथा संग हुई थी नागा की पहली शादी

आपको बता दें कि नागा चैतन्य की पहली शादी सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी. हालांकि शादी के चार साल बाद यानी की 2021 में कपल अलग हो गए. इसके तुरंत बाद शोभिता और नागा चैतन्य की डेटिंग की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं.


यह भी पढ़ें- Sobhita Dhulipala संग डेटिंग रूमर्स पर Naga Chaitanya ने तोड़ी चुप्पी, एक्टर ने खुद बताई सच्चाई


प्यार को लेकर शोभिता ने कही थी ये बात

जीक्यू इंडिया के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शोभिता धूलिपाला ने भी प्यार पर कुछ विचार अपने शेयर किए. हालांकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में क्लियर नहीं किया. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा, '' हमेशा प्यार में रहती हूं, प्यार एक ऐसी परिभाषा है. यह इकलौती ऐसी चीज है जो एक जरूरत और लग्जरी है. 

जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगे शोभिता-नागा

काम को लेकर बात करें तो नागा चैतन्य फिलहाल साईं पल्लवी के साथ थंडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं. फिल्म एक मछुआरे के इर्द गिर्द घूमेगी, जिसे 21 अन्य लोगों के साथ पाकिस्तान में हिरासत में लिया गया है. दूसरी ओर शोभिता धूलिपाला को आखिरी बार देव पटेल की फिल्म मंकी में देखा गया था, जिसे अमेरिका में दर्शकों ने काफी पसंद किया, लेकिन भारत में इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई थी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement