Advertisement

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala के साथ सगाई के बाद पहली बार शेयर की फोटो, पर कर दिया हैरानी वाला काम

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala के साथ सगाई के बाद फैंस के साथ अपनी फोटो शेयर की है. हालांकि उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिससे लोग हैरान रह गए हैं. जानें मामला क्या है.

Latest News
Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala के साथ सगाई के बाद पहली बार शेयर की फोटो, पर कर दिया हैरानी वाला काम

Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala

Add DNA as a Preferred Source

साउथ एक्टर नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और शोभिता धूलिपाला (Sobhita Dhulipala) ने अगस्त में सगाई कर फैंस को हैरान कर दिया था. कपल ने पारंपरिक रीति रिवाज से सगाई की और फोटो शेयर कर लोगों को सरप्राइज किया था. उस दौरान उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं और फिर शादी को लेकर भी चर्चा हुई. इन सभी के बीच सगाई के बाद नागा ने शोभिता के साथ एक फोटो शेयर की है. हालांकि उन्होंने इंस्टा कमेंट ऑफ कर दिया है. 

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने अपनी सगाई की घोषणा के बाद साथ में पहली बार फोटो शेयर की है. हालांकि नागा ने पोस्ट के कमेंट को ऑफ कर दिया है. नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने अपनी सगाई की घोषणा के बाद साथ में पहली बार फोटो शेयर की है. हालांकि नागा ने पोस्ट के कमेंट को ऑफ कर दिया है. इस फोटो में नागा और शोभिता ब्लैक कलर के आउटफिट पहने नजर आए. दोनों मिरर सेल्फी लेते दिखे. नागा ने कैप्शन में लिखा 'हर जगह सब कुछ एक साथ.'

ये भी पढ़ें: कब, कहां और कैसी होगी Naga Chaitanya की दूसरी शादी, एक्टर ने खुद बता दिया पूरा प्लान

बता दें कि नागा चैतन्य की पहली शादी सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी. उन्होंने साल 2017 में शादी की और चार साल बाद 2021 में तलाक ले लिया था. तब कहा गया कि उनके तलाक के पीछे शोभिता के साथ उनका अफेयर कारण था. फिलहाल किसी ने भी इसपर कभी खुलकर बात नहीं की. वहीं सगाई के बाद सामंथा के चाहने वाले लगातार कपल को ट्रोल कर रहे हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रोलिंग से बचने के लिए एक्टर ने कमेंट ऑफ किए हैं.

ये भी पढ़ें: कब होगी Naga Chaitanya-Sobhita Dhulipala की शादी, Nagarjuna ने किया खुलासा

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement