Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Drishyam 3 का हुआ ऐलान, Mohanlal ने बताया कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग, जानें डिटेल्स

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) का ऐलान हो चुका है. साथ ही एक्टर ने फिल्म की शूटिंग को लेकर भी अपडेट शेयर किया है.

Latest News
Drishyam 3 का हुआ ऐलान, Mohanlal ने बताया कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग, जानें डिटेल्स

Drishyam 3

Add DNA as a Preferred Source

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म दृश्यम (Drishyam) उनकी हिट मूवीज में से एक है. इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2013 में आई थी, जो कि हिट रही थी. वहीं, इस फिल्म का दूसरा पार्ट 2021 में आया था और इस पार्ट को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. वहीं, अब मोहनलाल ने अपनी हिट फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट का ऐलान कर दिया है. साथ ही उन्होंने फिल्म की शूटिंग के बारे में भी बताया कि कब से शुरू होगी. 

दरअसल, मोहनलाल ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में मोहनलाल का इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. वीडियो में इसके बाद दृश्यम 3 लिखा हुआ नजर आता है. वीडियो में इसके बाद डायरेक्टर जीतू जोसेफ और फिल्म निर्माता एंटनी पेरुंबवूर भी नजर आए. इस दौरान मोहनलाल उनसे हाथ मिलाते हुए और गले लगते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, '' अक्टूबर 2025 — कैमरा वापस जॉर्जकुट्टी की ओर मुड़ता है.अतीत कभी चुप नहीं रहता.

यह भी पढ़ें- Mohanlal और Ajay Devgan ने Drishyam 3 के लिए मिलाया हाथ, फिल्म की रिलीज डेट को लेकर लिया बड़ा फैसला

कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

मोहनलाल के कैप्शन से साथ जाहिर हो गया है कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 में शुरू होगी. वहीं, जैसे ही उन्होंने फिल्म का ऐलान किया, वैसे ही फैंस काफी खुश हो गए और उनके पोस्ट पर लगातार कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, '' शानदार, दृश्यम टीम को मुबारक हो. अन्य यूजर ने लिखा, '' इंडियन सिनेमा की बेस्ट थ्रिलर सीरीज. एक और यूजर ने लिखा, '' सच्चाई को दफनाने वाला आदमी वापस आ गया है और इस बार, अतीत ज़ोर से दस्तक दे रहा है. अक्टूबर 2025 का इंतज़ार नहीं कर सकता.

यह भी पढ़ें- Sikandar से बड़ी हिट साबित हो सकती है L2 Empuraan, एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने खोला राज

हिंदी में भी बन चुका है दृश्यम का रीमेक

आपको बता दें कि मोहनलाल की इस फिल्म का हिंदी में भी रीमेक बन चुका है. जिसमें अजय देवगन और तब्बू नजर आए हैं. हिंदी में भी इसके दो पार्ट बने हैं और दोनों ही हिट रहे हैं. वहीं, अजय देवगन भी हिंदी में दृश्यम 3 का ऐलान कर चुके हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement