Advertisement

Mamta Mohandas: 2 बार कैंसर को दी मात, छूटा पति का साथ, अब एक और गंभीर बीमारी का हुईं शिकार

साउथ एक्ट्रेस Mamta Mohandas ने अपनी स्किन डिसीज के बारे में खुलासा किया है. इससे पहले एक्ट्रेस cancer जैसी बीमारी को मात दे चुकी हैं.

Latest News
Mamta Mohandas: 2 बार कैंसर को दी मात, छूटा पति का साथ, अब एक और गंभीर बीमारी का हुईं शिकार

Mamta Mohandas

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Mamta Mohandas: मलयालम एक्ट्रेस ममता मोहनदास एक्टिंग के अलावा एक प्लेबैक सिंगर भी हैं और उन्होंने कई सुपरहिट गानों को आवाज दी हैं. इन दिनों एक्ट्रेस एक मुश्किल दौर से जूझ रही हैं. हालांकि इसका वो मुस्कुराते हुए सामना कर रही हैं. एक्ट्रेस मे हाल ही में एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें ऑटोइम्यून बीमारी विटिलिगो (autoimmune disease vitiligo) का पता चला है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट कर बताया कि उनकी स्किन का रंग उड़ रहा है. उन्होंने सेल्फी भी शेयर की है.

मलयालम एक्ट्रेस ममता मोहनदास ने रविवार को खुलासा किया कि उन्हें विटिलिगो है जो एक ऑटोइम्यून बीमारी है जिसके कारण त्वचा अपना रंग खो देती है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक कविता के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है. हालांकि ये पहली बार नहीं है जब वो किसी गंभीर बिमारी से जूझ रही हों. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mamta Mohandas (@mamtamohan)

2 बार कैंसर से जूझ चुकी हैं Mamta Mohandas

ममता मोहनदास एक कैंसर सर्वाइवर भी हैं और वे साल 2010 में हॉजकिन लिंफोमा (Hodgkin lymphoma) से जूझ चुकी हैं जो कि लसिका तंत्र में होने वाला एक कैंसर है. मौका रहते अभिनेत्री ने इस बीमारी का इलाज कराया और वे ठीक हो गईं. हॉजकिन लिंफोमा से ठीक होने के बाद एक्ट्रेस 2013 में फिर कैंसर की चपेट में आईं. इस बीच एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर का शिकार हुईं, जिसका उन्होंने UCLA में इलाज कराया और वे ये जंग भी जीती. वो 2014 से लॉस एंजेलिस में ही रहती हैं. 

ये भी पढ़ें: Samantha ने खुद को बताया फाइटर, बोलीं- 'मैं इतनी जल्दी मर नहीं रही हूं'

टूट चुकी है शादी 

दिसंबर 2011 में बहरीन बेस्ड बिजनेसमैन Prajith Padmanabhan से ममता की शादी हुई थी. हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका. 2013 में कपल का तलाक हो गया. इसके बाद से ममता अपने सिंगल स्टेटस को काफी अच्छे से एंजॉय कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें: Raageshwari Loomba ने इस बीमारी की वजह से छोड़ी थी फिल्म इंडस्ट्री, सुन्न पड़ गया था चेहरे का एक हिस्सा

2005 में की थी फिल्मी करियर की शुरुआत

ममता ने हरिहरन के डायरेक्शन में साल 2005 की मलयालम फिल्म मयूखम से फिल्मी सफर की शुरुआत की थी. वो ममूटी के साथ बस कंडक्टर में, अदुबुथम और लंका (2006) में सुरेश गोपी के साथ, और उसी साल मधुचंद्रलेखा में जयराम के साथ नजर आई थीं. ममता एक शानदार सिंगर भी हैं. मलयालम सिनेमा में अलावा उन्होंने कुछ तेलुगु, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी एक्टिंग की है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement