Advertisement

साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री को लगा बड़ा झटका, नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर KG George ने दुनिया को कहा अलविदा

मलयालम सिनेमा में अपनी शानदार फिल्मों के लिए फेमस दिग्गज फिल्ममेकर KG George का निधन हो गया है. उन्होंने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है.

Latest News
साउथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री को लगा बड़ा झटका, नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर KG George ने दुनिया को कहा अलविदा

Malayalam Filmmaker KG George 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मलयालम सिनेमा के जाने माने दिग्गज फिल्ममेकर केजी जॉर्ज ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने 77 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनकी आखिरी फिल्म इलावमकोडु देसम थी जो 1998 में रिलीज हुई थी. 

मनोरमा ऑनलाइन की मानें तो केजी जॉर्ज ने आज यानी रविवार को कक्कानाड में अंतिम सांस ली. उनका स्ट्रोक का इलाज चल रहा था. उनकी सबसे फेमस फिल्मों में उल्कादल (1979), मेला (1980), यवनिका (1982), लेखायुदे मरनम ओरु फ्लैशबैक (1983), एडमिन्टे वारियेलु (1983), पंचवडी पालम (1984), इराकल (1986), और मैटोरल ( 1988) शामिल हैं.

उन्होंने अपनी फिल्मों यवनिका, स्वप्नदानम, एडमिन्टे वारियेलु और इराकल के लिए केरल राज्य फिल्म पुरस्कार जीते थे. मलयालम सिनेमा में उनके आजीवन योगदान के लिए 2016 में उन्हें जेसी डैनियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. यही नहीं जॉर्ज ने अपनी डेब्यू फिल्म स्वप्नदानम, जो साल 1975 में आई थी उसके लिए मलयालम में बेस्ट फीचर फिल्म का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीता था. 

विकिपीडिया की मानें तो, जॉर्ज मलयालम सिने तकनीशियन एसोसिएशन (MACTA) के संस्थापक और अध्यक्ष थे, और इसके कार्यकारी सदस्य बने रहे. वो केरल राज्य फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी थे. 

ये भी पढ़ें: 'आत्महत्या मत करना', बेटी को खोने से पहले पिता के सुसाइड पर बात कर चुके हैं Vijay Antony, रुला देगा ये वीडियो

उन्होंने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) पुणे से डिप्लोमा किया था. साल 2018 में के जी जॉर्ज की फिल्मों और जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई थी जिसका नाम 8½ इंटरकट्स: लाइफ एंड फिल्म्स ऑफ के.जी. रखा गया था. 

फिल्म इंडस्ट्री ने खोया था एक और फिल्मेकर 

वहीं कुछ दिन पहले मलयालम फिल्मों के फेमस निर्देशक और स्क्रि​प्ट राइटर सिद्दीकी (Malayalam Director Siddique) का भी निधन हो गया था. 63 की उम्र में उन्होंने कोच्चि के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. सिद्दीकी के निधन की वजह दिल का दौरा बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, डायरेक्टर कई बीमारियों से पीड़ित थे. इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement