Advertisement

Malayalam एक्टर Sreenath Bhasi हुए गिरफ्तार, इंटरव्यू के दौरान महिला पत्रकार को दी थी गाली

Malayalam एक्टर Sreenath Bhasi को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एक्टर पर महिला पत्रकार को गाली देने का आरोप लगा है.

Latest News
Malayalam एक्टर Sreenath Bhasi हुए गिरफ्तार, इंटरव्यू के दौरान महिला पत्रकार को दी थी गाली

Malayalam actor Sreenath Bhasi मलयाली एक्टर श्रीनाथ भासी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मलयाली एक्टर श्रीनाथ भासी (Sreenath Bhasi) को कोच्चि पुलिस ने एक महिला पत्रकार को कथित रूप से गाली देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. कहा जा रहा है कि एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान महिला पत्रकार और उसके साथियों को गाली दे दी थी. इसके बाद उस महिला एंकर ने श्रीनाथ के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की. ये इंटरव्यू उनकी आने वाली फिल्म छत्तांबी (Chattambi) के लिए लिया जा रहा था. पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, Behindwoods नामके एक ऑनलाइन मीडिया चैनल की पत्रकार ने श्रीनाथ भासी से फिल्म के टाइटल को लेकर एक सवाल पूछा. इंटरव्यू के दौरान एक्‍टर ने महिला एंकर को गालियां दीं और उनके साथ बदसलूकी की. माना जा रहा है कि महिला एंकर ने जब उनसे सवाल किया कि वो मलयाली फिल्‍मों के एक्‍टर्स को उनके राउडी अंदाज के हिसाब से कितने अंक देने चाहेंगे तो इस सवाल पर श्रीनाथ भड़क गए. इसके बाद एक्टर ने क्रू मेंबर को कैमरा बंद करने के लिए कहा. इसी दौरान उन्‍होंने गाली-गलौज शुरू कर दी थी.

ये भी पढ़ें: Manju Warrier को स्टॉक करने के आरोप में मलयालम फिल्ममेकर Sanal Kumar Sasidharan अरेस्ट 

इससे पहले भी दावा किया गया था कि श्रीनाथ भासी ने एक पुरुष एंकर को भी गाली दी थी. जाहिर तौर पर तब भी वो सवालों से ही चिढ़ गए होंगी. श्रीनाथ भासी मॉलीवुड के एक लोकप्रिय एक्टर हैं. उन्हें कप्पला, होम, सुमेश और रमेश जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. Chattambi पहली फिल्म है जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement