Advertisement

'उसने मुझे पीछे से पकड़ा और फिर', South एक्ट्रेस Malavika Sreenath ने शेयर किया Casting Couch का खौफनाक एक्सपीरियंस

Malayalam एक्ट्रेस Malavika Sreenath ने अपने साथ हुए Casting Couch के भयानक अनुभव को शेयर किया है जिसके सामने आते ही लोग चौंक गए हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ऑडिशन के समय क्या कुछ झेलना पड़ा था.

'उसने मुझे पीछे से पकड़ा और फिर', South एक्ट्रेस Malavika Sreenath ने शेयर किया Casting Couch का खौफनाक एक्सपीरियंस

Malavika Sreenath casting couch

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड हो या साउथ फिल्म इंडस्ट्री, कई एक्टर और एक्ट्रेसेस कभी ना कभी कास्टिंग काउच (Casting Couch) के शिकार हुए हैं. कई इसे खुलकर शेयर करते हैं तो कई स्टार्स इसे सालों साल दबा कर रखते हैं. अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक और एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए भयानक अनुभव को शेयर कर बताया कि उन्हें ऑडिशन के समय ही ये सब झेलना पड़ा था. हम बात कर रहे हैं मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस मालविका श्रीनाथ (Malavika Sreenath) की. चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.

मलयालम फिल्मों की एक्ट्रेस मालविका श्रीनाथ ने उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने कास्टिंग काउच के अपने दर्दनाक अनुभव का खुलासा किया. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि एक फिल्म में फेमस एक्ट्रेस मंजू वारियर की बेटी के रोल के लिए ऑडिशन देते समय उन्हें यौन उत्पीड़न का सामना करना पड़ा. उसने बताया कि कैसे उन्हें कमरे के अंदर 10 मिनट तक खड़े रहने का निर्देश दिया गया जबकि उसकी मां और बहन बाहर इंतजार कर रही थीं.

ये भी पढ़ें: Casting Couch: लीड रोल चाहिए तो मेरे साथ...Ayesha Kapoor ने किया चौंका देने वाला खुलासा

मालविका श्रीनाथ, जिन्हें 'मधुरम' और 'सैटरडे नाइट' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है उन्होंने तीन साल पुरानी एक घटना के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि एक शख्स ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी. एक्ट्रेस ने कहा, 'ऑडिशन के बाद, उसने कहा कि मेरे बाल थोड़े गंदे हैं, और मुझे ड्रेसिंग रूम में जाकर इसे ठीक करने के लिए कहा. मैं ऐसा कर ही रही थी कि वो अचानक आया और मुझे पीछे से पकड़ लिया. वह एक लंबा बड़ा आदमी था. इसके बाद मैं रोने लगी और उसके कैमरे को नीचे गिराने की कोशिश की. जब तक उनका ध्यान बंटता, मैं वहां से निकलकर भाग निकली.'

ये भी पढ़ें: साउथ की सबसे बड़ी एक्ट्रेस के साथ हुई Casting Couch की घटना, इंटरव्यू में सुनाया दर्द

मालविका ने  आगे कहा, 'कास्टिंग काउच फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा हिस्सा है. मैं कह सकती हूं कि मैं एक पीड़ित हूं. मैंने इस बारे में पहले बात नहीं की है. अब, मैं इस बारे में बात कर सकती हूं.' 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement