साउथ सिनेमा
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) को रियल एस्टेट कंपनी के विज्ञापन को लेकर लीगल नोटिस भेजा गया है. यह लीगल नोटिस एक्टर को एक खरीदार की शिकायत के बाद भेजा गया है.
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) पिछले कई दिनों से रियल एस्टेट कंपनी के विज्ञापन के कारण चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर इस कंपनी का विज्ञापन करने के कारण विवादों में फंस गए हैं. वहीं, हाल ही में डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक रंगारेड्डी जिला उपभोक्ता आयोग ने एक्टर के रियल एस्टेट फर्म विज्ञापन के लिए नोटिस जारी किया है. यह लीगल नोटिस एक्टर को एक खरीदार की शिकायत के बाद भेजा गया है, जिसने ऐसे प्लॉट के लिए बड़ी रकम अदा की है. एक्टर पर भ्रामक और फर्जी सौदे को बढ़ावा देने और खरीदारों को ठगने का आरोप लगा है.
दरअसल, यह मामला तब प्रकाश में आया जब हैदराबाद के एक डॉक्टर ने कानूनी शिकायत कराई. जिसमें उन्होंने दावा किया कि उसने ऐसे प्लॉट के लिए 34.8 लाख रुपये की भारी कीमत चुकाई है, जो वास्तव में मौजूद ही नहीं है. डॉक्टर ने यह कानून कदम तब उठाया जब पिछले दिनों महेश बाबू के द्वारा सपोर्ट की जा रही कंपनी से डील में धोखा मिला. रिपोर्ट्स में कहा गया कि महेश बाबू को इस कानूनी कार्रवाई के लिए तीसरे उत्तरदाता के रूप में नामित किया गया है. एक्टर पर साई सूर्या डेवलपर्स को बढ़ावा देने और खरीदारों को गुमराह करने का आरोप लगा है. हालांकि इस कानूनी नोटिस पर अभी तक एक्टर की टीम ने कोई भी ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.
यह भी पढ़ें- साउथ सुपरस्टार Mahesh Babu को ईडी ने भेजा समन, जानिए किस केस में फंसे हैं एक्टर?
बता दें कि अप्रैल 2025 में भी ईडी ने कंपनी साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए महेश बाबू को नोटिस जारी किया था. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया था की कंपनी के मालिक ग्रीन मीडोज के प्रोजेक्ट को पूरा करने में असफल थे, जिसके बाद वह पुलिस जांच के दायरे में थे.
जानकारी के मुताबिक एक्टर महेश बाबू इस प्रोजेक्ट के ब्रांड एंबेसडर थे और कथित तौर पर उन्हें इसे प्रमोट करने के लिए 5.9 करोड़ रुपये दिए गए थे. सूत्रों के मुताबिक एक्टर की आरोपी के तौर पर जांच नहीं की गई है, क्योंकि माना जा रहा है कि वह घोटाले में शामिल नहीं है. सूत्र ने ये भी दावा किया कि एक्टर ने गहराई से जानकारी लिए बिना ही कंपनी का प्रचार किया होगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.