Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Malayalam सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म अब OTT पर होगी रिलीज, कब और कहां...नोट कर लें डेट

L2 Empuraan OTT release: Mohanlal और Prithviraj Sukumaran स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म एल2 एम्पुरान ने थिएटर्स में खूब कमाई की है. अब इसे आप घर बैठे देख सकते हैं.

Latest News
Malayalam सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म अब OTT पर होगी रिलीज, कब और कहां...नोट कर लें डेट

L2 Empuraan OTT release

Add DNA as a Preferred Source

L2 Empuraan OTT release: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) और पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म एल2 एम्पुरान (L2 Empuraan) 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन भी पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है. यह लूसिफर (Lucifer) की सीक्वल फिल्म है. एल2 एम्पुरान को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई की और अब ये ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

मोहनलाल की मलयालम फिल्म एल2 एम्पुरान जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. आप इसे घर बैठ जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. मोहनलाल ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इस बात की पुष्टि की है. फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए सुपरस्टार ने लिखा 'एल2: एम्पुरान 24 अप्रैल से केवल हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग होगी.'

photo

सलमान खान की सिकंदर के रिलीज होने के बावजूद एल2 एम्पुरान की कमाई पर खासा असर नहीं पड़ा था. लोग पहले पार्ट के आज भी दीवाने हैं, ऐसे में इसके सीक्वल का तो बेसब्री से ही इंतजार था. इस पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी. ये अब तक मलयालम सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म है. इसे ओटीटी पर मलयालम, तमिल, हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ओटीटी पर L2 Empuraan से पहले देखें साउथ की ये बड़ी हिट फिल्में

फिल्म में नजर आए ये स्टार्स 

फिल्म एल 2 एम्पुरान में मोहनलाल और पृथ्वीराज के अलावा, टोविनो थॉमस, अभिमन्यु सिंह, इंद्रजीत सुकुमारन और मंजू वारियर नजर आए. फिल्म का डायरेक्शन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है. 

ये भी पढ़ें: L2: Empuraan ने रचा इतिहास, बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म

L2 Empuraan ने की इतनी कमाई 

एल 2 एम्पुरान 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये मूवी लुसिफर की सीक्वल है, जो कि 2019 में रिलीज हुई थी और जबरदस्त हिट रही थी. एल2 एम्पुरान ने खूब कमाई की. इसने दुनियाभर में 265.74 करोड़ कमाए थे. भारत में इसने 123.49 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement