Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

जिस 120 करोड़ी साउथ फिल्म की Sitaare Zameen Par से हुई टक्कर, वो अब OTT पर दे रही दस्तक

बीते महीने साउथ की एक फिल्म ने थिएटर्स में दस्तक दी थी जिसने खूब तारीफें बटोरीं. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की टक्कर आमिर खान की Sitaare Zameen Par से हुई थी.

Latest News
जिस 120 करोड़ी साउथ फिल्म की Sitaare Zameen Par से हुई टक्कर, वो अब OTT पर दे रही दस्तक

Kuberaa OTT release

Add DNA as a Preferred Source

धनुष (Dhanush), नागार्जुन (Nagarjuna) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर फिल्म कुबेरा (Kuberaa) ने जून के आखिर में थिएटर्स में दस्तक दी थी. इस क्राइम थ्रिलर मूवी को लोगों ने काफी पसंद किया और ये इस साल रिलीज हुई साउथ की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. वहीं अब थिएटर में गदर मचाने के बाद फिल्म ओटीटी रिलीज के लिए तैयार है. आप इसे अब घर बैठे देख सकते हैं.

कुबेरा प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है. कहानी से लेकर दमदार एक्टिंग ने लोगों को काफी इंप्रेस किया और फिल्म सराही गई थी. इस फिल्म में मुंबई की अंधेरी गलियों की पड़ताल दिखाई है जो आपके होश उड़ा देगी. कलेक्शन की बात करें तो 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने पहले दिन 14.75 करोड़ की कमाई की थी. इसने भारत में 101 करोड़ कमा लिए हैं, तो वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 133 करोड़ रुपये है.

photo

ये भी पढ़ें: Dhanush से लेकर Rashmika तक, जानें कितनी है Kuberaa Star cast की फीस

इसमें धनुष, नागार्जुन, रश्मिका मंदाना के अलावा जिम सर्भ और दलीप ताहिल भी अहम रोल में हैं. फिल्म मुंबई के एक इलाके की कहानी को दिखाती है जिसमें कुबेर यानी देवा कल्लम जिसका रोल धनुष ने निभाया है, वो तिरुपति से आया एक व्यक्ति है और एक खतरनाक साजिश में फंस जाता है.

कहानी तब और उलझ जाती है जब जिम सर्भ यानी नीरज मित्रा एक छिपे हुए तेल भंडार की खोज करता है और नागार्जुन जो एक पूर्व सीबीआई अधिकारी दीपक तेज को अपनी योजनाओं में मदद करने के लिए मजबूर करता है. कहानी बेहद दिलचस्प है. आप अब इसे घर बैठे देख पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Kuberaa से पहले जरूर देखें साउथ की ये जबर फिल्में, कहानियां ऐसी कि खड़े हो जाएंगे रोंगटे

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement