Advertisement

Koffee With Karan: Samantha-Naga Chaitanya के रिश्ते में आ गई थी हाथापाई की नौबत? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Samantha-Naga Chaitanya: सामंथा रूथ प्रभु से करण जौहर (Karan Johar) ने अपने एक्स पति नागा चैतन्य के साथ तलाक के बाद के संबंधों को लेकर पूछताछ की थी. सामंथा ने रिश्ते के बारे में खुलकर बातचीत की है. उन्होंने करण जौहर के शो में कई चौंकाने वाले खुलासे किए.

Koffee With Karan: Samantha-Naga Chaitanya के रिश्ते में आ गई थी हाथापाई की नौबत? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

Samantha and Naga Chaitanya

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Samantha-Naga Chaitanya: साउथ की मशहूर अदाकाराओं में से एक सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) के मशहूर शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan) के हालिया एपिसोड में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ नजर आईं थी. फैंस सामंथा रूथ प्रभु के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस एपिसोड के विस्फोटक होने की उम्मीद थी और ऐसा हुआ भी. सामंथा और अक्षय कुमार के शौकिंग बयानों ने फैंस के दिलों को हिला के रख दिया.

सामंथा से करण जौहर ने उनके एक्स पति नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) के साथ तलाक के बाद के संबंधों को लेकर सवाल किए. उन्होंने यह दावा किया कि अगर एक कमरे में उन्हें रखा जाता है, तो दोनों से तेज थार वाली चाकू-छुरी जैसी नुकीली चीजों को छिपाने की जरूरत होती. तब करण ने कहा कि यह बताता है कि रिश्ते सौहार्दपूर्ण नहीं हैं, जिस पर सामंथा ने जवाब दिया कि रिश्ता में उस समय नहीं लेकिन बाद में सुधार हो सकता था.

ये भी पढ़ें - Oo Antava के बाद एक बार फिर महफिल लूटने आ रही हैं सामंथा

उन्होंने कहा, "यह बहुत मुश्किल रहा, लेकिन अभी ठीक है. मैं पहले से और भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो गई हूं." 

नागा चैतन्य के साथ अपने रिश्ते के बारे में बोलते हुए सामंथा ने कहा, "अगर आप हम दोनों को एक रूम में बंद कर दो तो आपको चाकू-छुरी जैसी नुकीली चीजें छुपानी पड़ेंगी. अभी हमारे बीच सब कुछ ठीक नहीं था, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वक्त के साथ सब सही हो जाएगा."

ये भी पढ़ें - Samantha ने असफल शादी के लिए Karan Johar की इस फिल्म पर लगाया 'इल्जाम', चौंक गए फिल्ममेकर

शो में सवाल-जबाव के दौरान ऑस्कर शो में हुए विवादास्पद थप्पड़ कांड को लेकर करण जौहर ने अक्षय कुमार से सवाल किया. उन्होंने कहा, "अगर क्रिस रॉक ने ट्विंकल के बारे में मजाक किया तो आप क्या करेंगे?" इस पर अक्षय कुमार जवाब देते हैं, "मैं उनके अंतिम संस्कार के लिए पेमेंट करूंगा," वह सुझाव देते हुए कहते हैं कि कोई भी उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता.

'कॉफी विद करण' सीजन 7 का नया एपिसोड डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर गुरुवार शाम 7 बजे रिलीज होगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement