Advertisement

King Of Kotha: Dulquer Salmaan के गैंगस्टर अवतार ने उड़ाए लोगों के होश, इस दिन पर्दे पर धमाल मचाएगी फिल्म

King Of Kotha से Dulquer Salmaan का सेकंड लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है.

King Of Kotha: Dulquer Salmaan के गैंगस्टर अवतार ने उड़ाए लोगों के होश, इस दिन पर्दे पर धमाल मचाएगी फिल्म
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'सेकेंड शो' (Second Show) से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले मलयालम स्टार दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) ने 3 फरवरी को फिल्म इंडस्ट्री में 11 साल पूरे लिए हैं. इस खास मौके पर दुलकर-अभिनीत बड़े बजट की पैन-इंडिया फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' (King Of Kotha) का दूसरा लुक पोस्टर रिलीज किया गया. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है.

बता दें कि गैंगस्टर ड्रामा इस फिल्म में दुलकर सलमान लीड रोल में नजर आने वाले हैं. दमदार सेकेंड लुक पोस्टर में एक्टर एक कार के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं. वहीं, फैंस को उनका ये एंग्री यंग मैन इंटेंस लुक बेहद पसंद भी आ रहा है. यही वजह है कि फिल्म का पोस्टर सामने आते ही छा गया है और फैंस दुलकर सलमान की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

यहां देखें King Of Kotha का दूसरा पोस्टर-

 

यह भी पढ़ें- अपनी 'गर्लफ्रेंड' के लिए सलमान खान ने निकाला टाइम, भाई की शादी के लिए टशन में पहुंचे, देखें फोटोज

अभिलाष जोशी के निर्देशन में बनी किंग ऑफ कोठा दो युगों की कहानी कहती है. फिल्म का निर्माण वेफेयरर फिल्म्स और ज़ी स्टूडियोज ने किया है. इसके अलावा किंग ऑफ कोठा ज़ी स्टूडियोज की पहली मलयालम फिल्म भी है.  

ज़ी स्टूडियोज ने अपने इस ट्वीट में 'King Of Kotha' की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है. इसके साथ ही ये फिल्म ओणम 2023 के मौके पर फैंस को एक पावरफुल, एक्शन पैक्ड एक्सपीरियंस देने के लिए पूरी तरह तैयार है. 

यह भी पढ़ें- साउथ की सबसे बड़ी एक्ट्रेस के साथ हुई Casting Couch की घटना, इंटरव्यू में सुनाया दर्द

बात अगर दुलकर सलमान की करें तो 'किंग ऑफ कोठा' की शूटिंग पूरी करने के बाद एक्टर अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे जिसका टाइटल फिलहाल तय नहीं हुआ है. इसके अलावा दुलकर  जल्द ही नेटफ्लिक्स सीरीज 'गन्स एंड गुलाब' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू भी करने वाले हैं.

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement