Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Fact Check: Ram Bhakt हैं KGF फेम सुपरस्टार Yash, अयोध्या में मंदिर बनाने में दिया करोड़ों का चंदा?

KGF फेम कनाडा स्टार यश (Yash) को लेकर सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अयोध्या में हो रहे भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण के लिए एक बड़ी रकम दान की है. इस दावे में कितनी सच्चाई है? आइए जानते हैं.

Latest News
Fact Check: Ram Bhakt हैं KGF फेम सुपरस्टार Yash, अयोध्या में मंदिर बनाने में दिया करोड़ों का चंदा?

Yash : यश

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अपनी फिल्म केजीएफ (KGF) से लोगों का दिल जीतने वाले पावर स्टार यश (Yash) के लाखो दीवाने हैं. सोशल मीडिया पर केजीएफ स्टार से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आती रहती हैं. फैंस अपने पसंदीदा स्टार की एक्टिविटी को काफी पसंद करते हैं. हाल ही में एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें यश किसी मंदिर के प्रांगण में खड़े नजर आ रहे हैं. तस्वीर शेयर करने वाले एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि यश एक राम भक्त हैं और उन्होंने अयोध्या में हो रहे भव्य मंदिर निर्माण में 50 करोड़ रुपये दान किए हैं. यूजर की तरफ से यह दावा किया जा रहा है कि जो तस्वीर वायरल हो रही है, वह तब की है जब यश अयोध्या में राम लला के दर्शन करने गए थे.

सोशल मीडिया यूजर ने लिखा,  "साउथ के सुपस्टार अभिनेता केजीएफ स्टार यश कुमार आज श्री राम मंदिर दर्शन के लिए आए और श्री राम मंदिर निर्माण में 50 करोड़ रुपए देने की घोषणा की, ये है सनातन धर्म के संस्कार वरना बॉलीवुड तो हिन्दू धर्म के देवी देवताओं को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है."

ये भी पढ़ें - KGF 2: 'रॉकी भाई' ने कर ली बारात में ढोल बजाने की नौकरी, एक्टर यश के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान

 

 

इस पोस्ट के बाद यश की तस्वीर सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर की जा रही है. यश को लेकर किए जा रहे इस दावे के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. मगर आपको बता दें कि कन्नड़ स्टार के बारे में किया गया यह दावा फर्जी है.

 

KGF Chapter 2 star Yash offers prayers at Tirumala Tirupati Devasthanams,  photos go viral

वायरल हो रही यश की तस्वीर को लेकर यह दावा किया गया था कि यह तस्वीर भी अयोध्या की है. मगर इस बात में भी कोई सच्चाई नहीं है. रिपोर्ट की माने तो यह तस्वीर तब की है जब केजीएफ स्टार यश अपनी फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 की रिलीज से पहले तिरुपति गए थे. 

कितनी हुई केजीएफ चैप्टर 2 की कमाई

उनकी हालिया फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 ने इस साल की शुरूआत में रिलीज होने के बाद हलचल मचा दी थी. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया. इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 27 डॉलर मिलियन का कलेक्शन किया.

ये भी पढ़ें - KGF 2: फैमिली के साथ रोमांटिक ट्रिप पर हैं Yash, 14 साल के करियर में दीं ये बड़ी फिल्में

इन फिल्मों में यश ने किया है काम

कन्नड़ स्टार यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है उन्होंने गुगली, रॉकी, राजा हुली, गज केसरी, मिस्टर एंड मिसेस रामचारी सहित कई फिल्मों में काम किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement