Advertisement

Kgf 2 ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड, फूले नहीं समा रहे फिल्म के मेकर, शेयर किया स्पेशल वीडियो

KGF 2 फिल्म को लेकर लोगों का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसी बीच केजीएफ 2 ने एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिससे मेकर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्होंने इस मौके पर स्पेशल वीडियो भी शेयर किया है.

Latest News
Kgf 2 ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड, फूले नहीं समा रहे फिल्म के मेकर, शेयर किया स्पेशल वीडियो

KGF Chapter 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों साउथ सिनेमा का दौर चल रहा है. थिएटर्स में एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में धमाका करती दिखाई दे रही हैं. साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 (KGF Chapter 2) का जलवा अब भी बरकरार है. रिलीज के बाद से ही जबरदस्त सुर्खियों में रही इस फिल्म ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. फिल्म का पहला पार्ट सुपरहिट रहा था और अब इसका दूसरा पार्ट भी फैंस की उम्मीदों पर एकदम खरा उतरा है. इसी बीच फिल्म ने एक और बड़ी उपलब्धी हासिल कर ली है. सिनेमाघरों में रिलीज हुए फिल्म को 100 दिन पूरे हो चुके हैं. इस खास मौके पर फिल्म के मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम से एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में फिल्म के धांसू सीन दिखाए गए हैं. 

'केजीएफ 2' के इस स्पेशल वीडियो में यश के कुछ धांसू सीन दिखाए गए हैं. यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2, 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी. इन 100 दिनों में इस फिल्म की फैन फॉलोइंग में कोई कमी देखने को नहीं मिली है. यश के फैन्स सोशल मीडिया पर फिल्म की सक्सेस को सेलिब्रेट कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अब तक 1235.2 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर चुकी है. फिल्म का पहला पार्ट 2018 में आया था. लोग तबसे इसके सेकंड पार्ट का इंतजार कर रहे थे. अब इसके दूसरे पार्ट को पहले पार्ट से ज्यादा पसंद किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें : KGF 2: फैमिली के साथ रोमांटिक ट्रिप पर हैं Yash, 14 साल के करियर में दीं ये बड़ी फिल्में

केजीएफ: चैप्‍टर 2 ने इतिहास रचते हुए वर्ल्‍डवाइड 1200 करोड़ क्‍लब में एंट्री कर ली थी. ये भारत की तीसरी फ‍िल्‍म है जिसने एस क्लब में एंट्री की. इससे पहले ये कारनामा आमिर खान की 'दंगल' और एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2' ने किया था. वहीं मेकर्स अब इसके तीसरे पार्ट की तैयारी भी शुरू कर चुके हैं. केजीएफ के मेकर्स कह चुके हैं कि फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर में शुरू हो सकती है. तीसरा पार्ट साल 2024 में रिलीज होगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement