Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

रिलीज से चंद घंटे बाद Kannappa के साथ हुआ कांड, लीक हुई फिल्म, देखने की सोच रहे हैं तो हो जाएं सर्तक

Kannappa फिल्म आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है. हालांकि इसके कुछ देर बाद ही ये ऑनलाइन लीक हो गई है. अगर आप इसका लीक वर्जन देखने की सोच रहे हैं तो आप सतर्क हो जाएं.

Latest News
रिलीज से चंद घंटे बाद Kannappa के साथ हुआ कांड, लीक हुई फिल्म, देखने की सोच रहे हैं तो हो जाएं सर्तक

Kannappa

Add DNA as a Preferred Source

विष्णु मांचू (Vishnu Manchu) स्टारर फिल्म कन्नप्पा आज यानी 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी बज भी था. इसे देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है. खास बात ये है कि फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), मोहनलाल (Mohanlal), प्रभास (Prabhas) और काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) जैसे सितारों का स्पेशल कैमियो रोल भी था जिसने फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं. वहीं रिलीज के चंद घंटे बाद ये 
ऑनलाइन लीक हो गई है.

कोई भी फिल्म रिलीज होती है तो उसके चंद घंटे बाद ही वो लीक हो जाती है. कन्नप्पा के साथ भी ऐसा ही हुआ है. इसका पायरेटेड वर्जन सिनेमाघरों में रिलीज होने के कुछ ही घंटों बाद कई प्लेटफार्मों पर ऑनलाइन लीक हो गया है. Filmyzilla, Movierulez, Telegram, Tamilrockerz जैसी तमाम वेब साइट पर ये फिल्म 1080p, 720p, 480p, 360p, 240p और HD में लीक हो गई है. हालांकि इसे अगर आप देखने की सोच रहे हैं तो इससे आपका ही नुकसान होने वाला है.

जी हां, फिल्म का पायरेटेड वेबसाइट से लीक वर्जन देखना आपके लिए कई तरह से नुकसानदायक हो सकता है. यहां जानें क्या हैं नुकसान:

  • पायरेटेड कंटेंट देखना और डाउनलोड करना कानूनन अपराध है. ऐसे में जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है.
  • पायरेटेड साइट्स पर वायरस हो सकते हैं जो मोबाइल या कंप्यूटर को नुकसान पहुंचाते हैं.
  • आपकी निजी जानकारी (जैसे पासवर्ड, बैंक डिटेल्स) जैसा तमाम डेटा भी चोरी हो सकती है.
  • पायरेसी से फिल्म की कमाई घटती है जिससे कलाकारों, टेक्नीशियन और अन्य कर्मचारियों को नुकसान होता है.
  • पायरेटेड वर्जन की क्वालिटी बहुत खराब होती है जिससे आपको फिल्म देखने में मजा नहीं आता.

ये भी पढ़ें: Kannappa Twitter Review: अक्षय कुमार, Mohanlal और Prabhas ने कैमियो रोल में किया कमाल, लेकिन Vishnu Manchu पड़े फीके, पढ़ें रिव्यू

कन्नप्पा में धमाकेदार कैमियो रोल के अलावा मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, ब्रह्माजी, शिव बालाजी, कौशल मंदा, राहुल माधव, देवराज, मुकेश ऋषि, रघु बाबू, प्रीति मुकुंदन और मधु जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है और निर्माण विष्णु मांचू के पिता मोहन बाबू ने किया है.

ये भी पढ़ें: ये हैं 2025 की 10 मोस्ट अवेटेड फिल्में, IMDb की लिस्ट जारी

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement