साउथ सिनेमा
Kannappa Movie Review: भगवान शिव के परम भक्त कन्नप्पा (Kannappa) की कथा पर आधारित अखिल भारतीय पौराणिक एक्शन ड्रामा कन्नप्पा 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को मिला जुला रिएक्शन मिल रहा है.
Kannappa Twitter Review: भगवान शिव के परम भक्त कन्नप्पा (Kannappa) की कथा पर आधारित अखिल भारतीय पौराणिक एक्शन ड्रामा कन्नप्पा 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में विष्णु मांचू (Vishnu Manchu) अहम भूमिका में दिखे हैं. इसके अलावा फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) , मोहनलाल (Mohanlal), प्रभास (Prabhas) और काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) स्पेशल कैमियो रोल में नजर आए हैं. रिलीज के बाद फिल्म को लेकर लगातार ट्विटर पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं दर्शकों के रिएक्शन पर.
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने कनप्पा को लेकर अपना रिव्यू दिया. उन्होंने लिखा, '' कनप्पा रेटिंग, 3.5. अभी-अभी कनप्पा देखी, और मैं अभी अपने दिमाग से पिछले 30 मिनट नहीं निकाल पा रहा हूं. एक टाइम जब मैंने कुछ ऐसा इंटेस फील किया था, वह कंतारा के क्लाइमैक्स में फील हुआ था. दर्शक स्पेशल रूप से भगवान शिव के भक्त आंसू में डूब जाएंगे. क्लाइमैक्स रीढ़ को कंपा देने वाला, इमोशनल रूप से भारी और रोंगटे खड़े कर देने वाला है. यह फिल्म एक योद्धा की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसने अपने लोगों और जनजाति के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन भगवान में भरोसा नहीं किया और कैसे वह आखिर में भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त बन गया आप इस परिवर्तन को स्क्रीन पर देखें. फिल्म लंबी है और इसकी धीमी गति के कारण पहला भाग खराब है.
उन्होंने आगे लिखा, "लेकिन इंटरवल ब्लॉक, मोहनलाल का शानदार सीक्वेंस, प्रभास का शानदार कैमियो और सबसे बढ़कर, क्लाइमेक्स, फिल्म को एक अलग ही स्तर पर ले जाता है. विष्णु मांचू का जन्म कनप्पा की भूमिका निभाने के लिए हुआ था. उनकी बेहतरीन एक्टिंग - उन्होंने एक्शन और भावनात्मक दोनों ही दृश्यों में अपनी आत्मा डाल दी है और यह बड़े पर्दे पर दिखाई देता है. आखिरी 15 मिनट में उनका अभिनय उनके करियर को परिभाषित कर सकता है, दर्शक इस भूमिका को अपना भरपूर प्यार देंगे."
#KanappaReview
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) June 25, 2025
Rating - ⭐️⭐️⭐️🌟 ( 3.5 )
Just watched #Kanappa, and I still can’t shake off the last 30 minutes from my mind. The only time I’ve felt something this intense was during the climax of #Kantara. Audiences - especially devotees of Lord Shiva will be left in tears.… pic.twitter.com/MqPUdW9KVq
इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कनप्पा को लेकर लिखा, '' Kannappa Review हर जगह सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.दर्शकों को दमदार कहानी और शानदार दृश्य पसंद आ रहे हैं.एक पौराणिक महाकाव्य जो सही राग अलाप रहा है.
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''विष्णु मांचू ने दिल को छू लेने वाला अभिनय किया है, अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में दिव्य तीव्रता लेकर आए हैं, लेकिन फिल्म धीमी गति, सपाट बीजीएम और प्रभास के एक नीरस और असंबद्ध कैमियो से ग्रस्त है जो कोई वास्तविक मूल्य नहीं जोड़ता है. रेटिंग-2.5.
कन्नप्पा में मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, ब्रह्माजी, शिव बालाजी, कौशल मंदा, राहुल माधव, देवराज, मुकेश ऋषि, रघु बाबू, प्रीति मुकुंदन और मधु भी प्रमुख सहायक भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है और निर्माता विष्णु मांचू के पिता मोहन बाबू हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.