Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

साउथ के जाने माने फिल्म डायरेक्टर की हुई मौत, फ्लैट में सड़ चुका था शव, हुआ ऐसा बुरा हाल

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर Guruprasad का निधन हो गया है. उनके घर में ही उनका शव सड़ी-गली हालत में मिला है जिससे पूरी इंडस्ट्री दहल गई है.

Latest News
साउथ के जाने माने फिल्म डायरेक्टर की हुई मौत, फ्लैट में सड़ चुका था शव, हुआ ऐसा बुरा हाल

Guruprasad

Add DNA as a Preferred Source

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर डायरेक्टर गुरुप्रसाद (Guruprasad) का शव खराब हालत में मिला है जिससे सनसनी फैल गई है. जग्गेश, धनंजय जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुके गुरुप्रसाद ने अपनी अलग पहचान बनाई थी. अब उसकी संदिग्ध मौत से सभी हैरान हैं. हालांकि इसे आत्महत्या बताया जा रहा है, लेकिन असली मामला जांच के बाद ही पता चलेगा.

डायरेक्टर गुरुप्रसाद की आत्महत्या की घटना से हड़कंप मच गया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बेंगलुरु के मदनायकनहल्ली स्थित उनके अपार्टमेंट में वो मृत पाए गए. कई सेलेब्स ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुप्रसाद ने पैसे उधार लिए थे. जी हां, वो करीब तीन करोड़ रुपये के कर्ज में फंसे हुए थे और इसके चलते कर्जदाताओं से वो परेशान थे. फिलहाल पुलिस ने तलाश की है पर घर से कोई डेथ नोट तो नहीं मिला है.

फ्लैट से आई बदबू
खबरों की मानें तो उनकी मौत का पता उस वक्त पता चला जब पड़ोसियों को उनके अपॉर्टमेंट से बदबू आई. कहा जा रहा है कि उनकी मौत कई दिन पहले हो चुकी थी. ऐसे में उनकी बॉडी काफी खराब हालत में थी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इन फिल्मों को लेकर हैं पॉपुलर
डायरेक्टर गुरुप्रसाद मैथ, एडेलु मंजूनाथ, डायरेक्टर्स स्पेशल और नवीनतम रंगनायका जैसी कई फिल्में बना चुके हैं. वो न सिर्फ फिल्मों के निर्देशन के लिए बल्कि एक्टिंग के लिए भी जाने जाते हैं. वो लेखन से भी जुड़े हुए हैं. 

    Advertisement
    Advertisement

    Advertisement