Advertisement

Sathish Vajra Dead: घर में खून से लथपथ मिला इस Kannada एक्टर का शव, पत्नी ने 3 महीने पहले कर लिया था सुसाइड

कन्नड़ एक्टर Sathish Vajra अपने घर पर मृत पाए गए हैं. बीती रात उनकी हत्या कर दी गई.

Sathish Vajra Dead: घर में खून से लथपथ मिला इस Kannada एक्टर का शव, पत्नी ने 3 महीने पहले कर लिया था सुसाइड

Kannada Actor Sathish Vajra 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Kannada Actor Sathish Vajra found Dead:  कन्नड़ एक्टर सतीश वज्र अपने घर पर मृत पाए गए. बेंगलुरु के आरआर नगर स्थित अपने घर पर एक्टर का शव खून से लथपथ पाया गया. बताया जा रहा है कि रात में उनकी हत्या कर दी गई है.  सुबह जब घर के मालिक ने खून देखा तो तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी. फिलहाल इस खबर से साउथ इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई है. 

घटना का खुलासा शनिवार की सुबह हुआ, जब सतीश के घर के मालिक ने देखा कि उसके घर से खून निकल रहा है. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को खबर दी. पुलिस ने उनका खून के लथपथ शव पड़ा देखा. बाद में घर के मेन दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया. फिलहाल पुलिस ने सतीश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि उनके पेट और गर्दन में गहरे घाव थे.

ये भी पढ़ें: Rashmirekha Ojha Suicide: फांसी पर लटका मिला एक्ट्रेस का शव, सुसाइड नोट पर घरवालों को नहीं भरोसा!

बता दें कि सतीश आरआर नगर में किराए के मकान में अकेला रहता था. उसकी पत्नी ने तीन महीने पहले आत्महत्या कर ली थी. बताया जा रहा है कि रविवार को जब सतीश घर लौटे तो दो अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया था. इसी दौरान धारदार हंसिया से उनकी हत्‍या की गई और फिर हत्‍यारे वहां से फरार हो गए. 

सतीश ने कुछ फिल्मों में अभिनय किया है. कर्नाटक के रहने वाले सतीश वज्र ने 'लागोरी' फिल्‍म से अपना डेब्‍यू किया था. वो सपोर्टिंग रोल्‍स कर काफी फेमस हुए थे. 

कहा जाता है कि सतीश ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी. उनकी शादी से दोनों परिवार नाराज थे. कुछ महीने पहले उनकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी.  बताया जाता है कि इसी का बदला लेने के लिए लड़की के भाई ने सतीश की हत्या की है. हालांकि इस बात की पुष्टी नहीं हो सकी है. पुलिस फिलहाल दिवंगत अभिनेता की पत्नी के भाई और रिश्तेदारों की तलाश कर रही है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement