Advertisement

Ram Charan और Allu Arjun ही नहीं साउथ के इस एक्टर के पास है कारों का जबरदस्त कलेक्शन, करोड़ों में गाड़ियों की कीमत

साउथ के की स्टार्स के पास शानदार लग्जरी कारों का कलेक्शन है. कन्नड़ एक्टर Darshan Thoogudeepa भी इस मामले में पीछे नहीं हैं. वो कारों के काफी शौकिन हैं जो उनके कलेक्शन से पता चल जाता है.

Latest News
Ram Charan और Allu Arjun ही नहीं साउथ के इस एक्टर के पास है कारों का जबरदस्त कलेक्शन, करोड़ों में गाड़ियों की कीमत

Darshan Thoogudeepa

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कन्नड़ स्टार दर्शन थुगुदीपा (Kannada Actor Darshan) आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. एक्टर कई बार अपनी कारों के कलेक्शन को लेकर लाइमलाइट में रहे हैं. उनके पास महंगी और विदेशी कारों (Darshan Thoogudeepa cars collection) का एक बड़ा कलेक्शन है. हाल ही में दर्शन का एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें वो एक नदी के किनारे अपनी जीप रैंगलर चलाते हुए नजर आए. इसके बाद उनकी कारों को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 

MUNDODI VLOGS ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें कन्नड़ एक्टर दर्शन अपने दोस्तों के साथ कर्नाटक के कूर्ग के किसी हिस्से में अपनी गाड़ियों से ऑफ-रोड जाते नजर आए. वो इस जौरान अपनी जीप रैंगलर एसयूवी चला रहे थे. इसी के साथ दर्शन का कारों के प्रति प्यार फिर से सुर्खियों में आ गया है. 

खबरों की मानें तो कन्नड़ स्टार दर्शन थुगुदीपा के पास कारों का शानदार कलेक्शन है. Cartoq की एक खबर की माने तो एक्टर के पास लैंड रोवर डिफेंडर, लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, ऑडी क्यू 7, फोर्ड मस्टैंग, जगुआर एक्सके, टोयोटा वेलफायर, पोर्श केयेन, मिनी कूपर कंट्रीमैन, टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप रैंगलर, बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज जैसी भारी भरकम कारें हैं. इसके अलावा उनके पास एक दुर्लभ लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर सुपरकार के साथ-साथ एक येलो लेम्बोर्गिनी उरुस एसएसयूवी भी है.

ये भी पढ़ें: Kannada Actor Darshan: कन्नड़ एक्टर पर फेंकी गई चप्पल, 'भाग्य की देवी' को लेकर की थी अभद्र बात

दर्शन मैसूरु के रहने वाले हैं और अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. कन्नड़ एक्टर ने 2001 में फिल्म मैजेस्टिक से अपनी शुरुआत की और अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते हैं, जिनमें बेस्ट एक्टर के लिए कर्नाटक राज्य फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल है. वो एक प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ सोना ही नहीं Bappi Lahiri को गाड़ियों का भी था शौक, जानिए कितने करोड़ थी नेटवर्थ

दर्शन के पिता भी एक जाने माने एक्टर थे. दर्शन की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और उन्हें स्क्रीन पर चैलेंजिंग स्टार दर्शन के नाम से जाना जाता है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement