Advertisement

Kannada Actor Darshan: कन्नड़ एक्टर पर फेंकी गई चप्पल, 'भाग्य की देवी' को लेकर की थी अभद्र बात

Kannada एक्टर Darshan पर भरी महफिल में चप्पल फेंक कर मारी गई जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. उनके एक कमेंट को लेकर ये हमला हुआ है.

Latest News
Kannada Actor Darshan: कन्नड़ एक्टर पर फेंकी गई चप्पल, 'भाग्य की देवी' को लेकर की थी अभद्र बात

Kannada actor Darshan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कन्नड़ स्टार दर्शन (Kannada Actor Darshan) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में जब एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'क्रांति' (Kranthi) का प्रमोशन कर रहे थे, तभी उन पर किसी शख्स ने चप्पल फेंक दी जिससे वहां हड़कंप मच गया. स्टेज पर जब कन्नड़ एक्टर अपने फैंस से बात कर रहे थे तभी एक अज्ञात शख्स ने इस कांड को अंजाम दिया. हालांकि एक्टर ने इस स्थिति को काफी सहजता से संभाला. 

माना जाता है कि कन्नड़ एक्टर दर्शन कंट्रोवर्शियल सेलेब्स में से एक हैं. हाल ही में जब वो अपनी आने वाली फिल्म क्रांति के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में स्टेज पर खड़े थे तो एक नाराज फैन ने उन पर चप्पल फेंक दी. हालांकि, उस शख्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है पर कहा जा रहा है कि 'लेडी लक' पर अपनी एक टिप्पणी को लेकर फैन नाराज था और उसने ऐसा कदम उठाया. घटना होसपेटे में रविवार शाम को हुई थी. हालांकि इस घटना से दर्शन के फैंस काफी नाराज हैं. 

वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि फिल्म की एक्ट्रेस रचिता राम एक भारी भीड़ को संबोधित कर रही थीं, तभी अचानक दर्शन पर एक चप्पल फेंकी गई. जैसे ही चप्पल उसके कंधे पर लगी तो वह बोले, 'गलती नहीं है भाई, कोई बात नहीं.' दर्शन ने ठंडे दिमाग से स्थिति को शांत किया और सुनिश्चित किया कि इवेंट बिना किसी दिक्कत के खत्म हो जाए. 

यहां वीडियो देखें:

भाग्य की देवी को लेकर दिया था विवादित बयान  

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से दर्शन ने कहा, 'भाग्य की देवी (Goddess of luck) हमेशा दरवाजे पर दस्तक नहीं देती हैं. जब वह दस्तक दे, तो उसे पकड़ें, उसे अपने बेडरूम में खींचें और उसे नग्न करें. अगर तुम उसे कपड़े दोगे, तो वह बाहर चली जाएगी.'

ये भी पढ़ें: Prabhas ने अपनी शादी को लेकर किया बड़ा खुलासा, Salman Khan से है खास कनेक्शन

वी हरिकृष्णा के डायरेक्शन में बनी फिल्म क्रांति 26 जनवरी को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म में रविचंद्रन और सुमलता भी लीड रोल में हैं.

ये भी पढ़ें: Vijay Sethupathi ने घटा लिया वजन, लेटेस्ट फोटो में ट्रांस्फॉर्मेशन देखकर चौंक गए फैंस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement