साउथ सिनेमा
कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को वॉर्निंग दी है, क्योंकि कोई अनजान शख्स उनका और उनके परिवार के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा है.
साउथ सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं. 5 जून को एक्टर की एक्शन ड्रामा फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. हालांकि फिल्म को काफी खराब रिव्यू मिले हैं. इन सभी के बीच एक्टर की छोटी बेटी अक्षरा हासन (Aksharaa Haasan) चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने अब लोगों को वॉर्निंग दी है, क्योंकि कोई एक ऐसा शख्स है, जो कि उनका और उनके परिवार के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा है और दावा कर रहा है कि वे प्रोजेक्ट के निर्माण में शामिल थे और वे ऊटी स्थित एक ऑफिस से काम कर रहे थे.
गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर अलर्ट डालते हुए अक्षरा हासन ने लिखा, '' मेरे साथी बिरादरी के सदस्यों, प्लीज सूचित किया जाता है कि इब्राहिम अख्तर नाम का एक शख्स मेरे और मेरे परिवार के नाम का गलत इस्तेमाल कर रहा है, दावा कर रहा है कि हम ऊटी में एक ऑफिस से प्रोजेक्ट के निर्माण और संचालन में शामिल हैं. हम इस मामले को सुलझाने के लिए जरूरी कदम उठा रहे हैं. एक्ट्रेस ने आगे लिखा, '' किसी भी तरह से उससे न जुड़ें और न ही उसे इनकरेज करें. आपके ध्यान और लगातार सपोर्ट के लिए थैंक्यू.

बता दें कि अक्षरा ने डायरेक्टर बाल्की की फिल्म शमिताभ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसमें अमिताभ बच्चन और धनुष लीड रोल में थे. हाल ही में एक्ट्रेस ने इस साल फरवरी में फिल्म के 10 साल पूरे होने के मौके पर आभार व्यक्त किया था और नोट लिखा था.
यह भी पढ़ें- साजिद नाडियाडवाला की 20 सुपरस्टार्स वाली इस कॉमेडी ड्रामा में है कितना दम, यहां पढ़े रिव्यू
शमिताभ को लेकर अक्षरा ने लिखा, '' शमिताभ की रिलीज को 10 साल हो गए हैं. मेरी पहली फिल्म फैमिली. मैं पूरी टीम के उस भरोसे के लिए अभी भी आभारी हूं, जो उन्होंने मुझ पर दिखाया और अब भी दिखाया है. उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया और मुझे कई मूल्यवान चीजें सिखाई, जिससे मुझे लंबे समय तक मदद मिली. यह फिल्म और टीम हमेशा मेरे दिल और आत्मा के लिए प्यारी रहेगी. इश्क ए फिलम, जुनून ए फिलम, दर्द ए फिलम, दवा ए फिलम, दुआ ए फिलम, सलाम ए फिलम, सलाम ए फिलम, सलाम ए फिलम.
शमिताभ के अलावा अक्षरा ने अजित की वेवेगम, और विक्रम की कदरम कोंडन जैसी फिल्मों में काम किया है. अक्षरा अपने पिता कमल हासन की फिल्म शबाश नायडू में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुकी हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से