Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

'मैं माफी नहीं मांगूंगा', Kamal Haasan ने Kannada भाषा के बयान पर मचे बवाल पर किया रिएक्ट, माफी मांगने से किया इनकार

साउथ सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) ने अपनी आने वाली फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) के बॉयकट और कन्नड़ भाषा के विवाद पर रिएक्ट किया है और माफी मांगने से साफ तौर पर इनकार किया है.

Latest News
'मैं माफी नहीं मांगूंगा', Kamal Haasan ने Kannada भाषा के बयान पर मचे बवाल पर किया रिएक्ट, माफी मांगने से किया इनकार

Kamal Haasan

Add DNA as a Preferred Source

साउथ सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Haasan) जल्द ही फिल्म ठग लाइफ में नजर आने वाले हैं.फिल्म में उनके साथ तृष्णा कृष्णन भी दिखाई देंगी. इस फिल्म का वह लगातार प्रमोशन कर रहे हैं, जो कि 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. वहीं, बीते दिनों फिल्म के प्रमोशन के दौरान कन्नड़ भाषा पर अपने विचार जाहिर किए थे. लेकिन उनके उस बयान से कन्नड़ भाषा के लोग खासा नाराज हैं और लोग एक्टर की आलोचना करते हुए उनकी फिल्म को बॉयकट करने को कह रहे हैं. इस बीच एक्टर ने इस पूरे विवाद पर रिएक्ट किया है और माफी मांगने से भी साफ इनकार कर दिया है. उन्होंने रिएक्ट करते हुए इसे कानून और लोकतंत्र बताया है. 

भारत को एक लोकतांत्रिक देश बताते हुए एक्टर ने कहा कि अगर वह गलत नहीं है तो वह अपने बयान के लिए किसी से माफी नहीं मांगेंगे. कन्नड़ सपोर्टर्स संगठनों ने कन्नड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में उनसे पब्लिक तौर पर माफी मांगने की डिमांड की है. कमल हासन और उनकी फिल्म ठग लाइफ कर्नाटक में विवाद में फंस गई है, जब एक्टर ने चेन्नई में प्रमोशन के दौरान कहा था कि 'कन्नड़ तमिल से पैदा हुआ है'. इसके कारण कर्नाटक में कर्नाटक रक्षणा वेदिके और अन्य कन्नड़ संगठनों द्वारा कई विरोध प्रदर्शन किए गए. 

कमल ने माफी मांगने से किया इनकार

कन्नड़ सपोर्ट्स संगठनों द्वारा दी गई चेतावनी का जवाब देते हुए एक्टर ने चेन्नई में डीएमके पार्टी हेडक्वार्टर के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, '' यह एक लोकतंत्र है. मैं कानून और न्याय पर भरोसा करता हूं. कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल के लिए मेरा प्यार सच्चा है. कोई भी इस पर संदेह नहीं करेगा, सिवाय उन लोगों के जिनका कोई एजेंडा है. मुझे पहले भी धमकियां दी गई हैं और अगर मैं गलत हूं तो मैं माफी मांगूंगा, अगर मैं गलत नहीं हूं, तो मैं नहीं मांगूंगा. 

कमल हासन की फिल्म पर लगा बैन

इस बीच कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स(केएफसीसी) ने कन्नड़ भाषा पर एक्टर की कथित टिप्पणी को लेकर उनकी फिल्म ठग लाइफ की रिलीज पर बैन लगा दिया है. बेंगलुरु में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए केएफसीसी के प्रतिनिधि सा रा गोविंदू ने कहा कि उन्होंने कर्नाटक में कमल हासन स्टारर ठग लाइफ की रिलीज पर बैन लगाने का फैसला किया है. क्योंकि वे कर्नाटक रक्षणा वेदिके और अन्य कन्नड़ संगठनों के साथ मजबूती से खड़े हैं, जो फिल्म की रिलीज को तब तक रोकने की मांग कर रहे हैं, जब तक एक्टर पब्लिकली माफी नहीं मांग लेते हैं. केएफसीसी प्रतिनिधि ने कहा कि कमल हासन ने चेन्नई में अपने प्रमोशन के दौरान कन्नड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए अभी तक माफी नहीं मांगी है. 

कर्नाटक मुख्यमंत्री ने भी कमल हासन के बयान पर किया रिएक्ट

उन्होंने कहा, '' जब दबाव होता है, तो मुझे करना पड़ता है. यहां तक कि कर्नाटक रक्षणा वेदिके भी मौजूद थे. वे जो भी कहते हैं हमें करना चाहिए. यहां तक कि वे भी इसके बारे में बोलेंगे. निश्चित रूप से कमल हासन ने कहीं भी सॉरी शब्द का जिक्र नहीं किया है. हम निश्चित रूप से फिल्म रिलीज नहीं करेंगे. हम(केएफसीसी) रक्षणा वेदिक और अन्य कन्नड़ संगठनों के साथ खड़े हैं. बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कन्नड़ भाषा के बारे में कथित कमेंट के लिए कमल हासन की आलोचना की और कहा कि, '' कन्नड़ का इतिहास बहुत पुराना है. बेचारे कमल हासन को इसकी जानकारी नहीं है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement