Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Kalki 2898 AD Box office collection: छठे दिन भी Prabhas की फिल्म का जलवा कायम, ताबड़तोड़ कूट डाले इतने करोड़

Kalki 2898 AD Box office collection: Prabhas और Deepika Padukone की फिल्म की कमाई के ग्राफ में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है. चौथे दिन के मुकाबले 5वें दिन और अब 6वें दिन इसका कलेक्शन काफी कम हुआ है.

Latest News
Kalki 2898 AD Box office collection: छठे दिन भी Prabhas की फिल्म का जलवा कायम, ताबड़तोड़ कूट डाले इतने करोड़

Kalki 2898 AD box office collection

Add DNA as a Preferred Source

नाग अश्विन (Nag Ashwin) के डायरेक्शन में बनी साइंस-फिक्शन फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD Box office collection) का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम है. हालांकि वीकेंड के मुकाबले सोमवार और अब मंगलवार को भी इसकी कलेक्शन में गिरावट देखी गई है. 27 जून को दुनिया भर (Kalki 2898 AD Box office) में रिलीज हुई इस फिल्म की कमाई छठे दिन यानी मंगलवार को काफी कम रही. हालांकि ये जल्द ही भारत में 400 करोड़ की कमाई का आंकड़ा छूने वाली है. 

Sacnilk की मानें तो कल्कि 2898 एडी ने छठे दिन भारत में 27.85 करोड़ की कमाई की. मंगलवार को इसने तेलुगु में 11.2 करोड़, तमिल में 1.2 करोड़, हिंदी में 14 करोड़, कन्नड़ में 0.25 करोड़ और मलयालम में 1.2 करोड़ कमाए हैं. भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 371 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कल्कि 2898 एडी ने 570 करोड़ की कमाई कर ली है.

27 जून को पांच भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म Kalki 2898 AD ने इन छह दिनों में कमाई के मामले में उतार-चढ़ाव देखा है. फिल्म ने ओपनिंग 95 करोड़ कमाकर की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 59.3 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 66.2 करोड़ रुपये रहा.

कल्कि 2898 एडी ने पहले रविवार यानी रिलीज से चौथे दिन देश में 88.20 करोड़ की कमाई की थी. सोमवार यानी पांचवे दिन कुल 34.6 करोड़ का कलेक्शन किया है. 


ये भी पढ़ें: बजट, कमाई छोड़िए यहां जानें कितनी पढ़ी लिखी है Kalki 2898 AD की धांसू स्टार-कास्ट


कल्कि 2898 एडी में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी सहित कई स्टार्स दिखे. वहीं कई बड़े स्टार्स का कैमियो भी देखने को मिला.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement