Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Devara 2 होगी और भी दमदार, Jr NTR ने सीक्वल को लेकर दे डाली बड़ी हिंट

Devara Part 1 बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. फिल्म के डायरेक्टर के बाद अब एक्टर Jr NTR ने भी इसके दूसरे पार्ट को लेकर बड़ी हिंट दे डाली है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है.

Latest News
Devara 2 होगी और भी दमदार, Jr NTR ने सीक्वल को लेकर दे डाली बड़ी हिंट

Devara Part 1: Jr NTR

Add DNA as a Preferred Source

जूनियर एनटीआर (Junior NTR), जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर देवरा (Devara) बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है और तमाम रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसी बीच पार्ट 2 को लेकर भी काफी चर्चा है. पिछले दिनों देवरा के निर्देशक कोराताला शिवा ने सीक्वल (Devara part 2) को लेकर बड़ा खुलासा किया था. वहीं अब खुद एनटीआर ने बड़ी हिंट दी है. उन्होंने बताया कि सीक्वल और भी जानदार और शानदार होगा.

हाल ही में एक इंटरव्यू में जूनियर एनटीआर ने देवरा के सीक्वल पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने खुलासा किया कि कुछ सीक्वेंस पहले ही फिल्माए जा चुके हैं, लेकिन टीम ये सुनिश्चित कर रही है दूसरा पार्ट पहले वाले से और भी शानदार हो. एक्टर ने कहा 'हमने कुछ सीक्वेंस शूट किए हैं, लेकिन अब यह जिम्मेदारी हमारे पास है क्योंकि पहला पार्ट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. हम दूसरे पार्ट को कुछ बड़ा और बेहतर बनाने के लिए थोड़ा और समय लेंगे, और कुछ ऐसा जो दर्शकों को थोड़ा और उत्साहित करे. हम इसे लिखेंगे, और मैं चाहता हूं कि मेरे निर्देशक कोराताला शिवा एक महीने की छुट्टी लें.'

यहां देखें वीडियो: 

एक्टर ने आगे कहा 'मैंने कहा कि मैं आपको हैदराबाद से दूर भेजने जा रहा हूं. डेढ़ महीने के लिए जाओ, बस जाओ, मौज करो, और किसी भी चीज के बारे में मत सोचो. वापस आओ, और फिर हम इसके लिए फिर से लिखना शुरू करेंगे.'


ये भी पढ़ें: JR NTR से लेकर Shah Rukh Khan तक,  इन 7 एक्टर्स ने एक ही फिल्म में किया बाप-बेटे का रोल, रहीं जबरदस्त हिट


इससे पहले Cinejosh की खबर सामने आई थी जिसकी मानें तो फिल्म देवरा के डायरेक्टर कोराटाला शिवा ने खुद खुलासा किया कि इसके पार्ट 2 की मेकिंग जूनियर एनटीआर और बाकी स्टार्स पर निर्भर करेगा. डायरेक्टर ने कहा कि अगर एक्टर्स को दूसरे प्रोजेक्ट्स से वक्त नहीं मिला, तो दूसरे पार्ट की शूटिंग में देरी होगी.


ये भी पढ़ें: Devara Box Office Collection: Junior NTR की फिल्म को मिला छुट्टी का फायदा, कमाई में आया उछाल


मेकर्स ने पहले ऐलान किया था कि फिल्म का पार्ट 2 भी आएगा. कहा जा रहा था कि ये 2025 में आ सकता है. हालांकि दूसरे पार्ट की रिलीज की तारीख को लेकर कुछ सामने नहीं आया था. फिलहाल लगता है कि फैंस को और इंतजार करना पड़ेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement