Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Jr NTR जीतेंगे Oscars 2023? साल भर पहले ही सामने आ गई Best Actors से जुड़ी डिटेल

Oscars 2023 में बेस्ट एक्टर (Best Actors) का अवॉर्ड कौन जीतेगा, इस ऐलान का इंतजार तो सभी कर रहे हैं. वहीं, इन सबके बीच अगले साल की लिस्ट में साउथ सिनेमा (South Cinema) के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) का नाम को लेकर शॉकिंग दावे किए जा रहे हैं.

Latest News
Jr NTR जीतेंगे Oscars 2023? साल भर पहले ही सामने आ गई Best Actors से जुड़ी डिटेल

जूनियर एनटीआर ने किए हैं जबर्दस्त एक्शन सीन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों सिनेमाघरों में साउथ फिल्मों का जलवा देखने को मिल रहा है. एक के बाद एक फिल्म सुपर-डुपर हिट साबित हो रही है. वहीं, कई फिल्में ऐसी भी हैं जिनकी चर्चाएं दुनियाभर में हुई थीं. ऐसी ही एक फिल्म थी आरआरआर (RRR). हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में शॉकिंग दावे किए जा रहे हैं जिनके मुताबिक RRR फेम एक्टर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) को अगले साल बेस्ट एक्टर (Best Actors) कैटेगरी में ऑस्कर (Oscars 2023) जीतने का मौका मिल सकता है. ये दावे हाल ही में सानने आई एक रिपोर्ट् के बाद किए जा रहे हैं.

RRR साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी जिसमें जूनियर एनटीआर के साथ-साथ अभिनेता राम चरण भी नजर आए थे. दोनों के ही काम को जमकर तारीफें मिली थीं. वहीं, अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इन स्टार्स के चर्चे अकेडमी अवॉर्ड्स तक पहुंच चुके हैं. बताया जा रहा है कि RRR में दमदार परफॉर्मेंस को लेकर एक्टर Jr NTR का नाम ऑस्कर बेस्ट एक्टर्स की प्रीडिक्शन लिस्ट में शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें- RRR Fans Review: मास्टरपीस... 'बाहुबली' से बेहतर, फिल्म देखकर लोगों ने ट्विटर पर कही ये बातें  

हालांकि, अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हो सकी है. अगर ये अफवाहें सच हैं तो राम चरण अपना नाम दर्ज करवाने से चूक गए हैं. जूनियर एनटीआर को फिल्म में अपने किरदार 'कोमाराम भीमा' के लिए सराहा गया है और उनका नाम अगले साल के ऑस्कर के लिए रखे जाने की अफवाहें. वैराइटी मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्कर्स बेस्ट एक्टर्स 2023 की प्रेडिक्शन लिस्ट में Jr NTR  के अलावा क्रिस इवांस, अदनान सैंडलर और कई एक्टर्स का नाम शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें- RRR: राम चरण- Jr NTR की फीस जानकर होश उड़ जाएंगे, पीछे रह गए अजय देवगन- आलिया भट्ट

बता दें कि फिल्म RRR 25 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसमें दो क्रांतकारियों की कहानी दिखाई गई थी. फिल्म में राणचरण ने 'सीताराम राजू' और जूनियर एनटीआर ने 'भीमा' का रोल निभाया है. फिल्म में धूर्त अंग्रेजों के चंगुल में फंसी एक लड़की 'मल्ली' को छुड़वाने के लिए सीताराम राजू और भीमा एक साथ आते हैं और दुश्मनों के छक्के छुड़ा देते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement