Advertisement

फैंस की भीड़ ने Jr NTR के साथ की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

Jr NTR की सिक्योरिटी में लगे गार्ड्स को धक्का देकर फैंस की भीड़ ने कुछ ऐसी हरकत कर दी है, जिसका वीडियो हैरान कर देने वाला है.

Latest News
फैंस की भीड़ ने Jr NTR के साथ की ऐसी हरकत, वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग

Jr NTR Mobbed: जूनियर एनटीआर ने फैंस को घेरा

Add DNA as a Preferred Source

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चाओं में हैं. इस फिल्म में NTR एक्शन अवतार में नजर आएंगे. फिल्म में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर साउथ डेब्यू करती दिखेंगी. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में एनटीआर एक शॉकिंग वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साउथ एक्टर तगड़ी सिक्योरिटी लेकर अपने फैंस के बीच से गुजर रहे हैं, क्रेजी फैंस गार्ड्स को धक्का देकर एक्टर को अपनी तरफ खींचते और मॉब करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इस बात पर हैरान है कि इतना सबकुछ हो जाने के बाद भी एक्टर ने गुस्सा नहीं किया.

दरअसल, हाल ही में जूनियर एनटीआर साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'टिल्लू स्क्वायर' की सक्सेस बैश में पहुंचे थे. इस पार्टी से वापस आते वक्त एक्टर के साथ हैरान कर देने वाली घटना हुआ है. एनटीआर भारी सिक्योरिटी के साथ अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे लेकिन अचानक उनके पैर छूने के लिए फैंस इतने पागल हो गए कि गार्ड्स को धक्का देकर लोग एक्टर को खींचने लगे. यही नहीं फैंस की इस हरकत की वजह से NTR गिरते-गिरते बचे. इसके बावजूद भी एक्टर ने किसी पर गुस्सा नहीं किया, गार्ड्स मे किसी तरह NTR को क्रेजी फैंस की भीड़ से निकालकर गाड़ी में बिठा दिया. यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-


ये भी पढ़ें- Junior NTR ने बढ़ाया देश का मान, Oscars की तरफ से मिला ये बड़ा सम्मान


इस वीडियो को देखकर लोग ये सोचकर हैरान हैं कि NTR ने किस तरह खुद पर संयम बना रखा. लोगों ने गुस्सा ना करने के लिए NTR की जमकर तारीफें भी की हैं. हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले पर साउथ एक्टर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. वर्कफ्रंट की बात करें तो सभी को NTR की आने वाली फिल्म 'देवरा' का बेसब्री से इंतजार है. जिसमें जाह्नवी कपूर के अलावा बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी मौजूद होंगे. कोरतल्ला शिवा स्टारर ये फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement