साउथ सिनेमा
Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म Jana Nayagan का टीजर आज उनके बर्थडे के मौके पर रिलीज किया गया. ये अगले साल रिलीज होगा और फिर उसके बाद एक्टर पॉलिटिक्स पर ध्यान देंगे. इसी बीच उनके शोबिज छोड़ने को लेकर बड़ी बात सामने आई है.
साउथ सिनेमा के स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) पॉलिटिक्स में एंट्री ले चुके हैं. विजय ने अपनी अलग राजनीतिक पार्टी (Thalapathy Vijay Political Party) लॉन्च कर दी है. पार्टी में उन्होंने अपना पद भी खुद ही तय कर लिया है. साथ ही इसका नाम और पोस्टर सबकुछ जारी कर दिया था. इसके बाद कहा गया कि जन नायकन उनकी आखिरी फिल्म होगी. इसके बाद एक्टर अपने पॉलिटिकल करियर पर फोकस करेंगे. आज उनके बर्थडे पर उनकी आखिरी फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है. इसी बीच एक एक्ट्रेस ने विजय के शोबिज छोड़ने पर बड़ी बात कही है.
थलपति विजय की फिल्म जन नायकन अगले साल यानी 2026 को रिलीज होने वाली है. ये सुपरस्टार की आखिरी फिल्म होने की उम्मीद है. इसी बीच उनकी एक्ट्रेस ममिथा बैजू ने बड़ा खुलासा किया है. पिंकविला की एक खबर की मानें तो आयरलैंड में केरल कार्निवल के दौरान एक्ट्रेस ने कहा 'एक दिन साथ में शूटिंग करते हुए, मैंने उनसे पूछा कि क्या जन नायकन वास्तव में उनकी अंतिम फिल्म होगी. जवाब में, विजय सर ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि चुनाव कैसे होते हैं और हम देखेंगे कि क्या होता है.'
ममिथा की बात से जाहिर होता है कि सिनेमा में थलपति विजय का भविष्य आने वाला तमिलनाडु विधानसभा चुनाव तय करेगा. उम्मीद है कि 2026 में राज्य में चुनाव होंगे.
ये भी पढ़ें: Jana Nayagan teaser: पुलिस की वर्दी में रौब दिखाएंगे थलपति विजय, आखिरी फिल्म के ये 5 मोमेंट हैं दमदार
तमिल सुपस्टार थलापति विजय की पार्टी का नाम तमिलगा वेत्री कझगम (Tamilaga Vettri Kazhagam-TVK) है. वो इस पार्टी के चीफ हैं. उनका लक्ष्य 2026 के विधानसभा चुनाव है. साथ ही उनकी ये फिल्म भी 2026 में पोंगल के मौके पर ही रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: आखिर क्यों Vijay को कहा जाता है Thalapathy? एक्टर की नेटवर्थ और लाइफस्टाइल की यहां देखें झलक
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.