Advertisement

Jailer और Gadar 2 की तगड़ी ओपनिंग के आगे नहीं टिक पाई इस मेगास्टार की फिल्म, 2 दिन में ही निकल गया दम

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों Jailer और Gadar 2 का राज चल रहा है. वहीं OMG 2 ने भी ठीक ठाक कमाई कर पकड़ बनाई है पर इसी दौरान रिलीज हुई फिल्म Bhola Shankar का हाल बेहाल हो रखा है.

Jailer और Gadar 2 की तगड़ी ओपनिंग के आगे नहीं टिक पाई इस मेगास्टार की फिल्म, 2 दिन में ही निकल गया दम

Jailer-Bhola Shankar-Gadar 2 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अगस्त का महीना सिने प्रेमियों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है. ओटीटी से लेकर थिएटर्स में एक से बढ़कर एक फिल्में देखने को मिल रही हैं. हाल ही में सिनेमाघरों में जेलर, गदर 2 और ओह माय गॉड 2 (OMG 2) ने दस्तक दी है. तीनों ही फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है पर रजनीकांत की जेलर (Rajinikanth Jailer) और सनी देओल की गदर 2 (Sunny Deol Gadar 2) ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए हैं. इसी दौरान एक और मेगास्टार की फिल्म रिलीज हुई थी जिसकी हालत 3 दिनों में ही खराब हो गई है. हम बात कर रहे हैं चिरंजीवी की फिल्म भोला शंकर (Chiranjeevi Bhola Shankar) की.   

चिरंजीवी की एक्शन ड्रामा फिल्म भोला शंकर 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के दो दिनों के भीतर ही दर्शकों ने खारिज कर दिया है. फिल्म को लोगों के अलावा क्रिटिक्स से भी निगेटिव रिस्पॉन्स मिला. एंटरटेनमेंट टैकिंग पोर्टल Sacnilk.com के अनुसार, भोला शंकर ने अपने दूसरे दिन केवल 5.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

ओपनिंग डे की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 16.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसी के साथ इसका कुल कलेक्शन 21.30 करोड़ रुपये हो गया है जो चिरंजीवी के सुपरस्टारडम के आगे काफी कम है.

ये भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर दिखा Sunny Deol का दम, तोड़ा पहले दिन का रिकॉर्ड, कमाए इतने करोड़ रुपये

हालांकि ट्रेलर रिलीज होने के बाद इसे लोगों का काफी प्यार मिला था पर फिल्म को उस तरह का रिस्पॉन्स नहीं मिल पा रहा है. इस में फिल्म की तमन्ना भाटिया और कीर्ति सुरेश लीड रोल में हैं. इसमें तमन्ना और चिरंजीवी की लव स्टोरी दिखाई गई है. वहीं कीर्ति उनकी बहन का रोल निभा रही हैं. भोला शंकर तमिल फिल्म वेदालम की आधिकारिक रीमेक है.

बता दें कि अपने करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके मेगा स्टार चिरंजीवी, अपने कॉमेडी और एक्शन टाइमिंग के लिए खूब जाने जाते हैं.  

ये भी पढ़ें: Jailer की सक्सेस के बाद Rajinikanth ने बद्रीनाथ मंदिर में टेका माथा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement