Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Goat Box Office Day 2: Thalapathy Vijay की फिल्म में दूसरे दिन आई भारी गिरावट, शुक्रवार को किया इतना कलेक्शन

थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (The Greatest Of All Time) ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की है.

Latest News
Goat Box Office Day 2: Thalapathy Vijay की फिल्म में दूसरे दिन आई भारी गिरावट, शुक्रवार को किया इतना कलेक्शन

The Greatest Of All Time

Add DNA as a Preferred Source

थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (The Greatest Of All Time) 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिएक्शन देखने को मिला है. फिल्म 2024 की सबसे बड़ी तमिल ओपनर बनकर उभरी है. पहले दिन इसने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. हालांकि मूवी की दूसरे दिन की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. तो चलिए जानते हैं शुक्रवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है. 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार विजय स्टारर इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 44 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसमें से तमिल में 39.15 करोड़ रुपये कमाए, तेगुलु में 3 करोड़ और हिंदी में 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि फिल्म की अच्छी शुरुआत के बाद भी फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखी गई है.

यह भी पढ़ें- Thalapathy Vijay ने राजनीति में ली एंट्री, चलेंगे रजनीकांत की राह, सामने आई पूरी प्लानिंग

फिल्म ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

दरअसल, रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 24.75 करोड़ का कलेक्शन किया है. जो कि 44 करोड़ के मुकाबले काफी कम है. वहीं, फिल्म ने तमिल में 22 करोड़ का कलेक्शन करते हुए 43.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की. साथ ही हिंदी में 1.5 करोड़ और तेलुगु में 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया. द ग्रेटेस्ट ऑफ टाइम ने दो दिनों में कुल 68.75 करोड़ की कमाई कर ली है. 380 करोड़ के भारी बजट में बनी द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम के दूसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट एक चिंता का विषय है. वहीं, यह देखना होगा की फिल्म वीकेंड पर कितना कलेक्शन कर पाती है.

यह भी पढ़ें- CAA के खिलाफ खड़े हुए साउथ सुपरस्टार Thalapathy Vijay, ट्विटर पर कह डाली ऐसी बात

लियो से कम हुआ Goat का कलेक्शन

फिल्म के निर्माता सेवन स्क्रीन स्टूडियो के अनुसार थलपति विजय स्टारर Goat की पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई लोकेश कनगराज की निर्देशित विजय की लास्ट फिल्म लियो से कम है. लियो ने अपने शुरुआती दिनों में 148.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, कहा जा रहा है कि द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम थलपति विजय की लास्ट फिल्म है, क्योंकि वह जल्द ही अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले हैं. फिल्म को लेकर बात करें, तो इसमें थलपति विजय के अलावा स्नेहा, प्रशांत, प्रभु देवा, अजमल अमीर, मोहन और जयराम अहम भूमिका में नजर आए हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement