Advertisement

Game Changer teaser: पैसा वसूल है राम चरण की फिल्म का टीजर, एक्शन-पॉलिटिक्स और रोमांस सबकुछ मिलेगा

Game Changer का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म में Ram Charan और Kiara Advani की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिलने वाली है. यहां देखें Video.

Latest News
Game Changer teaser: पैसा वसूल है राम चरण की फिल्म का टीजर, एक्शन-पॉलिटिक्स और रोमांस सबकुछ मिलेगा

Game Changer teaser 

Add DNA as a Preferred Source

राम चरण (Ram Charan) की फिल्म गेम चेंजर (Game Changer) का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. इस मूवी को लेकर लंबे समय से इंटरनेट पर बज था और आखिरकार इसका टीजर (Game Changer Teaser out) रिलीज हो गया है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. अगले साल जनवरी में रिलीज हो रही इस मूवी में राम चरण का फुल ऑन एक्शन अवतार देखने को मिलेगा जिसकी झलक टीजर में मिल गई है.

शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म गेम चेंजर के इस 1 मिनट और 31 सेकंड के टीजर लोगों को हिलाकर रख दिया है. फैंस इस टीजर को खूब शेयर कर रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं. हमेशा की तरह इसमें भी राम चरण का एक्शन अवतार नजर आया. साथ ही कियारा के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री भी नजर आई. टीजर में एक्टर 3 अलग-अलग लुक में नजर आए हैं जो उनके फैंस को दीवाना बना रहा है.

ये भी पढ़ें: Game Changer टीजर लॉन्च से पहले नंगे पांव नजर आए Ram Charan, दिल खुश कर देगी वजह

इस टीजर में एक लड़के की जर्नी दिखाई गई है जो यूपीएएससी की तैयारी करता है और अगले ही पल सरकारी नौकरी के साथ एक्शन करता नजर आता है. इस हाई-ऑक्टेन एक्शन टीजर के बीच कियारा के साथ उनका रोमांस देखने को भी मिल रहा है. ऐसे में इस वीडियो को देख लोग फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं. 

राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा फिल्म में एसजे सूर्या, श्रीकांत, समुथिरकानी और जयराम जैसे एक्टर नजर आएंगे. कहा जा रहा है कि फिल्म का बजट 200 करोड़ का है. पहले इस फिल्म का नाम RC15 था. इस फिल्म के डायरेक्टर शंकर 2.0 और इंडियन जैसी फिल्में बना चुके हैं.

ये भी पढ़ें: South की इन अपकमिंग फिल्मों में गदर काटेंगे Bollywood के ये स्टार्स

राम चरण को आखिरी बार आरआरआर में देखा गया था. 2022 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं ऑस्कर में भी खूब धूम मचाई थी. अब गेम चेंजर से एक्टर को काफी उम्मीदे हैं.  ये फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement