Advertisement

Game Changer Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन बेहाल हुई राम चरण की फिल्म, भारी गिरावट के साथ किया इतना कलेक्शन

राम चरण (Ram Charan) स्टारर फिल्म गेम चेंजर (Game Changer) की कमाई में दूसरे दिन भारी गिरावट आई है. फिल्म ने 50 प्रतिशत गिरवाट दर्ज की है.

Latest News
Game Changer Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन बेहाल हुई राम चरण की फिल्म, भारी गिरावट के साथ किया इतना कलेक्शन

Ram Charan Game Changer

Add DNA as a Preferred Source

राम चरण (Ram Charan) स्टारर फिल्म गेम चेंजर (Game Changer) 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.  इस फिल्म का निर्देशन एस शंकर (S.Shankar) ने किया है. फिल्म में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी अहम रोल में नजर आई हैं. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत रही, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है. तो चलिए एक नजर डालते हैं मूवी के दूसरे दिन के कलेक्शन पर. 

गेम चेंजर के दूसरे दिन की कमाई सैकनिल्क ने शेयर की है. पोर्टल के मुताबिक शनिवार को फिल्म ने भारत में 21.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसमें से तेलुगु में 12.70 करोड़, हिंदी में 7 करोड़ और तमिल में 1.7 करोड़ और मलयालम भाषा में 10 लाख कमाए है. पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली है. अपने पहले दिन गेम चेंजर ने भारत में 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसमें से तेलुगु में 41.25 करोड़ रुपये, हिंदी में 7.50 करोड़, तमिल में 2.12 करोड़, कन्नड़ में 10 लाख और मलयालम में 3 लाख रुपये कमाए थे.

यह भी पढ़ें- Game Changer Box Office Collection Day 1: जबरदस्त रही राम चरण की फिल्म की ओपनिंग, पहले दिन कर डाली इतनी कमाई

दुनिया भर में किया इतना कलेक्शन

अब तक फिल्म ने भारत में कुल 72.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और उम्मीद है कि दो दिनों में यह आंकड़ा 75 करोड़ से पार होगा. शनिवार सुबह निर्माताओं ने घोषणा की कि फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 180 करोड़ रुपये की कमाई की है.

यह भी पढ़ें- Game Changer Box Office Prediction: पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ेगी राम चरण की फिल्म! पहले दिन करेगी इतना कलेक्शन

जल्द रिलीज होगा ये गाना

वहीं, फिल्म के पॉपुलर गाने NaaNaa Hyraanaa को लेकर मेकर्स ने बयान जारी किया था और इसको लेकर उन्होंने बताया कि कुछ टेक्निकल परेशानियों के कारण गाना फाइनल कट तक नहीं पहुंचा है. NaaNaa Hyraanaa को इंफ्रारेड लेंस के साथ कैमरे पर शूट किया जाने वाला पहला भारतीय नंबर कहा जाता है. यह गाना 14 जनवरी से उपलब्ध होगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement