Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Game Changer Advance Booking: पुष्पा 2 की आंधी को रोकने आ रहे हैं Ram Charan, एडवांस बुकिंग में कर डाली इतनी कमाई

Ram Charan की फिल्म Game Changer के रिलीज होने में बस चंद घंटे बचे हैं. ऐसे में फिल्म की Advance Booking शुरू हो चुकी है जिसके आंकड़े सामने आ गए हैं.

Latest News
Game Changer Advance Booking: पुष्पा 2 की आंधी को रोकने आ रहे हैं Ram Charan, एडवांस बुकिंग में कर डाली इतनी कमाई

Game Changer 

Add DNA as a Preferred Source

शंकर (Shankar) के निर्देशन में बनी फिल्म गेम चेंजर (Game Changer) की रिलीज के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है. RRR के बाद राम चरण (Ram Charan) इस फिल्म में नजर आने वाले हैं. उनके साथ कियारा आडवाणी (Kiara Advani) भी नजर आएंगी. इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया था. वहीं अब रिलीज से पहले इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है जिसके आंकड़े भी सामने आ गए हैं. 

गेम चेंजर राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. आरआरआर के बाद एक्टर अब किसी मूवी में नजर आएंगे. 450 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म गेम चेंजर की एडवांस बुकिंग हाल ही में शुरू हुई थी. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया था. Sacnilk की मानें तो फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग में 28 करोड़ की कमाई कर ली है. इसने कुल 5,47,770 टिकट बेच लिए हैं.

Game Changer में नजर आएंगे ये सितारे
राम चरण और कियारा आडवाणी के अलावा गेम चेंजर अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, समुथिरकानी, सुनील और नवीन चंद्रा नजर आएंगे. फिल्म में राम का डबल रोल है.

ये भी पढ़ें: Ram Charan से लेकर Kiara Advani तक, Game Changer के लिए किस स्टार ने वसूली कितनी रकम, जान लगेगा झटका

Pushpa 2 का बिगाड़ेगी खेल?
गेम चेंजर की सीधी टक्कर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से होगी जो दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी. इसे रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है और अब तक भारत में इसने 1200 करोड़ कमा लिए हैं.

ये भी पढ़ें: Kiara Advani की नहीं बिगड़ी तबीयत! इस वजह से Game Changer के इवेंट में नहीं हुईं शामिल

Fateh से होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश
सोनू सूद की मच अवेटेड फिल्म फतेह भी 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. एक्टर ने ऐलान किया है कि फिल्म फतेह के पहले दिन के टिकट की कीमत सिर्फ 99 रुपये होगा जिससे इसे देखने लोग पहुंच सकते हैं. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement