Advertisement

Drishyam Actress Meena पर टूटा दुखों का पहाड़, फेफड़ों में इनफेक्शन की वजह से पति की मौत

Drishyam Actress Meena Husband Passed Away: एक्ट्रेस के पति Vidyasagar को फेफड़ों में इनफेक्शन हो गया था जिसका इलाज वो काफी समय से करवा रहे थे. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वो काफी हद तक ठीक भी हो गए थे लेकिन निधन के कुछ घंटों पहले ही अचानक उनकी हालत बिगड़ गई थी. इस दुखद खबर की पुष्टि Tamil Actor Sarath Kumar ने की है.

Latest News
Drishyam Actress Meena पर टूटा दुखों का पहाड़, फेफड़ों में इनफेक्शन की वजह से पति की मौत

Drishyam Actress Meena Husband Passed Away: एक्ट्रेस मीना के पति का निधन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Drishyam Actress Meena Husband Passed Away: तमिल सिनेमा (Tamil Cinema) की मशहूर एक्ट्रेस मीना (Meena) के पति विद्यासागर (Vidyasagar) को लेकर बेहद दुखद खबर आ रही है. विद्यासागर का को चेन्नई में हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत फेफड़ों में इनफेक्शन की वजह से हुआ है. वो काफी समय से बीमार चल रहे थे और महीनों से लंग इनफेक्शन का इलाज करवा रहे थे. इलाज के दौरान अचानक 48 वर्षीय विद्यासागर की हालत बिगड़ गई थी. वहीं, इस खबर की पुष्टि साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सरत कुमार (Sarath Kumar) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है.

अभिनेता सरत कुमार ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर की असमय मौत के बारे में सुनकर सदमे में हूं. हमारे परिवार की तरफ से मीना, उनके परिवार और करीबियों के लिए दिल से सांत्वना. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे'. वहीं, इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने इस खबर पर सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर किया है और मीना को हिम्मत बनाए रखने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें- Malayali एक्टर ने की आत्महत्या, घर के बाहर पेड़ से लटका मिला शव

बता दें कि मीना ने 2009 में विद्यासागर से शादी की थी. उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम नयनिका है. विद्यासागर बेंगलुरु बेस्ड बिजनसमैन थे और अपने फील्ड में काफी सक्सेसफुल और जानी-मानी शख्सियत थे. मीना अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं लेकिन कई बार पति के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करती दिखाई दे चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- South के इस दिग्गज स्टार को हुआ कोरोना, खुद को किया आइसोलेट 

मीना मलयालम दृश्यम फ्रैंचाइजी की लीड एक्ट्रेस रही हैं. वो तमिल एक्ट्रेस हैं लेकिन साउथ की कई भाषाओं की फिल्में कर चुकी हैं. वो 90s के दशक में काफी पॉप्युलर तमिल ऐक्ट्रेस बन गई थीं. उन्होंने अपने सक्सेसफुल करियर में लगभर हर बड़े एक्टर के साथ काम किया है और शानदार फैन फॉलोइंग भी बनाई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement