Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

इस South फिल्म पर गिरी गाज, रैप सॉन्ग पर लगा 'गोविंदा' के भक्तों का दिल दुखाने का आरोप, जानें क्या है मामला

साउथ की फिल्म Devil Double Next Level विवादों में फंस गई है. फिल्म के एक गाने में भक्ति गीत होने के कारण इसे विवाद का सामना करना पड़ रहा है.

Latest News
इस South फिल्म पर गिरी गाज, रैप सॉन्ग पर लगा 'गोविंदा' के भक्तों का दिल दुखाने का आरोप, जानें क्या है मामला

Devil Double Next Level 

Add DNA as a Preferred Source

साउथ एक्टर संथानम की हॉरर कॉमेडी फिल्म डेविल्स डबल नेक्स्ट लेवल जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ये 16 मई को थिएटर्स में दस्तक देगी. हालांकि चंद दिन पहले ही ये विवादों में फंस गई है इस कारण फिल्म चर्चा में छाई हुई है. मूवी के एक गाने में भक्ति गीत का इस्तेमाल होने के कारण ये विवादों में आ गई है. राजनीतिक हस्तियों ने इसे हटाने और भारी मुआवजे की मांग की है. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड ने भी इसपर आपत्ति जताई है.

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के सदस्य भानु प्रकाश रेड्डी ने ANI से बातचीत की जिसका वीडियो सामने आया है. उन्होंने कहा 'फिल्म डेविल्स डबल नेक्स्ट लेवल में श्रीनिवास गोविंदा श्रीवेंकटेश गोविंदा मंत्र को रैप गाने के साथ मिलाकर करोड़ों भक्तों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की गई है. यह सही नहीं है. हमने मानहानि का नोटिस दिया था. हम चाहते हैं कि उस मंत्र को पूरे रैप गाने से हटा दिया जाए और माफी मांगी जाए.'

फिल्म के गाने 'किस्सा 47' में श्रीनिवास गोविंदा श्रीवेंकटेश गोविंदा मंत्र का इस्तेमाल किया गया है जिसपर आपत्ति जताई गई है. वहीं निर्माताओं से 100 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात भी कही गई थी. साथ ही कानूनी नोटिस भी भेजा गया था.

ये भी पढ़ें: ₹77000 करोड़ की वारिस हैं ये स्टार वाइफ, हीरो पति भी है काफी पीछे, यहां जान लें नाम

प्रेम आनंद के निर्देशन में बनी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म डेविल्स डबल नेक्स्ट लेवल में संथानम लीड रोल में हैं. उनके अलावा गीतिका थिवारी, सेल्वाराघवन, गौतम वासुदेव मेनन जैसे कलाकार भी मूवी में हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement