Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Devara Release Trailer: खून से लाल समंदर में लगा लाशों का ढेर, भैरा और देवरा बने जानी दुश्मन, हैरान कर देगा JR.NTR का अंदाज

जूनियर एनटीआर (JR NTR) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1(Devara Part 1) का एक और ट्रेलर रिलीज हुआ है. निर्माताओं ने देवरा रिलीज ट्रेलर (Devara Release Trailer) का वीडियो जारी किया है.

Latest News
Devara Release Trailer: खून से लाल समंदर में लगा लाशों का ढेर, भैरा और देवरा बने जानी दुश्मन, हैरान कर देगा JR.NTR का अंदाज

Devara 

Add DNA as a Preferred Source

जूनियर एनटीआर (JR NTR) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1(Devara Part 1) के निर्माताओं ने एक और ट्रेलर जारी किया है. जूनियर एनटीआर ने अपने इंस्टाग्राम पर देवरा रिलीज ट्रेलर (Devara Release Trailer)  फैंस के साथ शेयर किया है, जो कि काफी हैरान करने वाला है. इस ट्रेलर में सैफ और एनटीआर के बीच खूनी लड़ाई देखने को मिलती है. ट्रेलर का एक-एक एक्शन सीन आपको हैरान कर देगा. तो चलिए नजर डालते हैं फिल्म के ट्रेलर पर. 

ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि जूनियर एनटीआर समुद्र किनारे बैठे हुए हैं और इस दौरान समुद्र खून से लाल नजर आ रहा है. एनटीआर तब कहते हैं कि कल रात मैंने एक सपना देखा जोगला, हमारा समंदर सचमुच खून से लाल हो गया है, और ये काम मेरे ही हाथो हुआ है. इसके बाद देवरा डर से नींद से जाग जाते हैं. इस दौरान एक और बैकग्राउंड में आवाज आती है, जिसमें कहते हैं डर को पार करना है तो देवों की कहानी सुनो, डर को समझना है को देवरा की कहानी सुनो. इसके बाद सैफ अली खान की एंट्री होती है और समंदर में खूनी खेल देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें- Devara Part 1 trailer: खून-खराबा और खूब सारा एक्शन, Junior NTR की फिल्म का ये Video उड़ा देगा आपके होश

ट्रेलर में दिखा सैफ का दमदार अंदाज

ट्रेलर में देवरा जबरदस्त एक्शन अंदाज में दिखाई देते हैं. इसके बाद समंदर के अंदर बड़ी जंग होती है और समंदर के अंदर लाशों का ढेर लग जाता है. ट्रेलर में सैफ अली खान एक खतरनाक रोल में नज़र आ रहे हैं. जूनियर एनटीआर और सैफ के डांस मूव्स भी देखने को मिले हैं. नया ट्रेलर एक्शन, बड़े पैमाने पर रोमांच से भरा हुआ है. फिल्म में सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर के अलावा जाह्नवी कपूर, प्रकाश राज, श्रीकांत मेका, टॉम शाइन चाको और नारायण भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Devara से पहले OTT पर देख डालें Junior NTR की ये जबरदस्त फिल्में

ट्रेलर को शेयर करते हुए जूनियर एनटीआर ने कैप्शन में लिखा, '' ये रहा देवरा रिलीज ट्रेलर, आप सभी को 27 सितंबर को देवरा देखने का बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में मुंबई में इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया था. फिल्म का निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है. बता दें कि फिल्म में जूनियर एनटीआर डबल रोल में नजर आएंगे. वो इस मूवी में देवरा और वरदा की भूमिका में दिखाई देंगे. यह फिल्म समुद्र तट के आस पास घूमेगी. 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि देवरा पार्ट में जूनियर एनटीआर और निर्देशक कोराताला शिवा एक बार फिर से साथ काम कर रहे हैं. दोनों इससे पहले जनता गैराज में काम कर चुके हैं. यह मूवी कोसाराजू हरि कृष्णा और सुधाकर मिकिलिनेनी ने एनटीआर आर्ट्स और युवासुधा आर्ट्स के बैनर तले तैयार किया है. फिल्म 27 सितंबर को तेलुगु, तमिल , मलयालम, कन्नड़, और हिंदी भाषा समेत कई और भाषाओं में रिलीज होगी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement