Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Devara के ओपनिंग डे पर JR NTR के फैंस को लगा जोर का झटका, मेकर्स ने कही दी बड़ी बात

Devara आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. वहीं पार्ट 2 को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है जिसको लेकर अब उनके फैंस को झटका लगा है. जानें क्या है पूरा मामला.

Latest News
Devara के ओपनिंग डे पर JR NTR के फैंस को लगा जोर का झटका, मेकर्स ने कही दी बड़ी बात

Devara

Add DNA as a Preferred Source

मच अवेटेड फिल्म देवरा (Devara) आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और इसे धांसू रिस्पॉन्स मिल रहा है. मेकर्स को ओपनिंग डे (Devara opening Day collection) कलेक्शन से काफी उम्मीदें हैं. इसी बीच एक्टर के फैंस को लेकर निराश करने वाली खबर सामने आई है. देवरा पार्ट 1 को लेकर जहां लोग काफी एक्साइटेड हैं तो वहीं दूसरे पार्ट (Devara part 2) को लेकर मेकर्स फैंस को झटका दिया है. फिल्म के निर्देशक कोराताला शिवा ने सीक्वल को लेकर बड़ा खुलासा किया है.  

देवरा तेलुगू के साथ ही तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्‍नड़ में भी रिलीज हो गई है. वहीं इसी बीच Cinejosh की खबर की मानें तो फिल्म देवरा के डायरेक्टर कोराटाला शिवा ने हाल ही में खुलासा किया कि इसके पार्ट 2 की मेकिंग जूनियर एनटीआर और बाकी स्टार्स पर निर्भर करेगा. डायरेक्टर ने कहा कि अगर एक्टर्स को दूसरे प्रोजेक्ट्स से वक्त नहीं मिला, तो दूसरे पार्ट की शूटिंग में देरी होगी.

दरअसल कुछ समय पहले ही मेकर्स ने ऐलान किया था कि फिल्म का पार्ट 2 भी आएगा. कहा जा रहा था कि वो अगले साल यानी 2025 में आ सकता है. हालांकि दूसरे पार्ट की रिलीज की तारीख को लेकर कुछ सामने नहीं आया था. कोराताला शिवा ने खुद कहा था कि उन्होंने फिल्म की कहानी को दो पार्ट्स में बताने का फैसला लिया है. कहानी बड़े पैमाने पर बनाई जाएगी.


ये भी पढ़ें: Devara Review: लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई Jr NTR की फिल्म? जानें क्या कहती है पब्लिक


जूनियर एनटीआर फिल्म को लेकर काफी समय से बज रहा है. इसने एडवांस बुकिंग भी धांसू कलेक्शन किया है. ट्विटर पर लोग इसको लेकर काफी रिएक्शन दे रहे हैं और फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई फैंस इसे ब्लॉकबस्टर और हिट बता रहे हैं. 

देवरा के जरिए जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान दोनों ही साउथ में डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म में सैफ भैरा खलनायक के रोल में हैं. फिल्म में श्रीकांत, प्रकाश राज, श्रुति मराठे, मुरली शर्मा, तल्लुरी रामेश्वरी, अजय, शीन टॉम चाको नजर आए.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement