Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Devara Review: लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई Jr NTR की फिल्म? जानें क्या कहती है पब्लिक

Junior NTR के फैन्स उनकी फिल्म Devara का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार ये इंतजार खत्म हुआ और ये आज थिएटर में रिलीज हो गई. अगर आप को भी इस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं तो यहां जानें क्या कहती है पब्लिक.

Latest News
Devara Review: लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई Jr NTR की फिल्म? जानें क्या कहती है पब्लिक

Devara part 1 public review

Add DNA as a Preferred Source

आरआरआर (RRR) से दुनियाभर में छाने वाले जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की मच अवेटेड फिल्म देवरा (Devara) आज रिलीज हो गई है. कोरटाला शिवा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज रहा है. इसे एडवांस बुकिंग (Devara Advance booking) में भी धांसू रिस्पॉन्स मिला था. ऐसे में लोग इंटरनेट पर फिल्म को देखने के बाद क्या रिएक्शन दे रहे हैं, यहां देखें.

आरआरआर की सक्सेस के बाद जूनियर एनटीआर की सफलता चरम पर है और इसका असर देवरा फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन में देखने को मिला था. वहीं फिल्म को देखने के बाद लोग ट्विटर पर इसको लेकर रिएक्शन दे रहे हैं और फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. खून-खराबा और मार-धाड़ से भरी इस फिल्म में एनटीआर और सैफ के बीच जबरदस्त एक्शन सीन भी लोगों को पसंद आए हैं. फिल्म में जूनियर एनटीआर ने पिता और पुत्र देवरा और वरदा की भूमिका निभाई है जो लोगों को विलेन से बचाता है.  


ये भी पढ़ें: Devara से पहले देखें JR.NTR की ये 10 धमाकेदार फिल्में


देवरा तेलुगू के साथ ही तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्‍नड़ में भी रिलीज हो गई है. इस फिल्म के जरिए जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान दोनों ही साउथ में डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म में सैफ भैरा जोकि एक खलनायक है का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म के अन्य कलाकारों में श्रीकांत, प्रकाश राज, श्रुति मराठे, मुरली शर्मा, तल्लुरी रामेश्वरी, अजय, शीन टॉम चाको शामिल हैं. वहीं, मेकर्स ने दूसरे पार्ट को लेकर भी हिंट दे दी है जो अगले साल तक रिलीज हो सकती है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement