Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Devara Box Office Collection: Junior NTR की फिल्म को मिला छुट्टी का फायदा, कमाई में आया उछाल

Junior NTR की फिल्म Devara घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा ग्लोबल लेवल पर भी ठीकठाक कमाई कर रही है. बुधवार को गांधी जयंती की छुट्टी के मौके पर फिल्म को फायदा हुआ और इसने अच्छी कमाई की.

Latest News
Devara Box Office Collection: Junior NTR की फिल्म को मिला छुट्टी का फायदा, कमाई में आया उछाल

Devara film: JR Ntr 

Add DNA as a Preferred Source

जूनियर एनटीआर (Junior NTR) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर देवरा (Devara) काफी सुर्खियां बटोर रही है. बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी को लोगों ने हरी झंडी दिखाई है. ये फिल्म पहले दिन से अच्छा कलेक्शन (Devara box office collection) कर रही है. वहीं बुधवार को गांधी जयंती की छुट्टी के मौके पर देवरा की कमाई में इजाफा हुआ है. लोग इसे देखने थिएटर्स पहुंचे थे जिसका फायदा इसके कलेक्शन को हुआ है. 

 कोराटाला शिवा की एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा पार्ट 1 पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले थे. वहीं Sacnilk.com की मानें तो  गांधी जयंती की छुट्टी के कारण बुधवार को फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हुआ है. आंकड़ों की मानें तो देवरा ने रिलीज के छठे दिन 20.17 करोड़ कमाए हैं. वहीं देवरा ने अपनी रिलीज के छठे दिन आखिरकार 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. 

फिल्म ने पहले दिन भारत में 82.5 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की थी. दूसरे दिन इसने 38.2 करोड़ रुपये कमाए, तीसरे दिन 39.9 करोड़ रुपये कमाए पर चौथे दिन यानी मंडे को इसने सिर्फ 12.75 करोड़ कमाए.  पांचवें दिन कलेक्शन में मामूली इजाफा हुआ और इसने 14 करोड़ रुपये कमाए. वहीं बुधवार की कमाई 20 करोड़ रही. इसी के साथ देवरा ने अब तक 207 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

ये भी पढ़ें: Tollywood में Saif Ali Khan के डेब्यू से Sara Ali Khan हुईं खुश, पिता के लिए कही ये बात

बता दें कि देवरा जूनियर एनटीआर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है. वहीं  जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है. इसके अलावा सैफ अली खान ने भी इसी फिल्म के साथ  टॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement

Advertisement