Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Devara Box Office Day 4: 200 करोड़ के करीब पहुंची JR NTR की फिल्म, जानें चौथे दिन कितना किया कलेक्शन

जूनियर एनटीआर (Jr NTR), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) ने चार दिनों में ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है.

Latest News
Devara Box Office Day 4: 200 करोड़ के करीब पहुंची JR NTR की फिल्म, जानें चौथे दिन कितना किया कलेक्शन

Devara

Add DNA as a Preferred Source

जूनियर एनटीआर (Jr NTR), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) इस साल की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है. यह एक एक्शन ड्रामा मूवी है, जिसमें समुद्र के अंदर लड़ाई और एक्शन ड्रामा देखने को मिला है. फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिएक्शन देखने को मिला है. इस फिल्म में जूनियर एनटीआर ने दोहरी भूमिका अदा की है. इन सभी के बीच चलिए जानते हैं फिल्म ने चार दिनों में कितना कलेक्शन किया है.

देवरा ने पहले दिन 82.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. देवरा की शुरुआत काफी शानदार रही, लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 38.2 करोड़ का कलेक्शन किया था और तीसरे दिन फिल्म ने 39.9 करोड़ की कमाई की. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अपने चौथे दिन कुल 12.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म की कमाई में चौथे दिन भारी गिरावट आई है.  देवरा ने अपने चार दिनों में सिर्फ 173 करोड़ का कलेक्शन किया है. यह 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें- Devara Collection: दूसरे दिन 100 करोड़ के पार हुई JR NTR की फिल्म, वीकेंड पर कमाए इतने करोड़

देवरा से पहले कोरताला शिवा ने दी ये हिट फिल्में

देवरा का निर्देशन कोरताला शिवा ने किया है, जो कि अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. उनकी इससे पहले की चार फिल्म भारत में हिट रही हैं. साल 2013 में प्रभास के साथ आई फिल्म मिर्ची, 2015 में महेश बाबू के साथ श्रीमंथुडु, 2016 में जूनियर एनटीआर के साथ जनता गैराज और 2018 में महेश बाबू के साथ भारत अने नेनु बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थीं. लेकिन 2022 में आई चिरंजीवी और रामचरण स्टारर फिल्म बड़ी फ्लॉप रही थी.

यह भी पढ़ें- Devara Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन गिरी देवरा की कमाई, नहीं तोड़ पाई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

देवरा को लेकर बात करें, तो जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है. इसके अलावा सैफ अली खान ने भी इस फिल्म के जरिए टॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है. फिल्म में उन्होंने भैरा का रोल अदा किया है. इसके अलावा इसमें प्रकाश राज और मुरली शर्मा अहम रोल में दिखाई दिए हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement