Advertisement

नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | नई बाबरी मस्जिद पर मुस्लिमों ने कहा, 'पुरानी बाबरी से भी बड़ी मस्जिद होगी', 'नई मस्जिद पर खूब पैसा खर्च करेंगे', 'मुस्लिम पैसा लगाने के लिए तैयार' | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | भारत हिंदू राष्ट्र, मुस्लिम समझ लें-नितेश, 'अयोध्या झांकी, काशी-मथुरा बाकी', BJP नेता नितेश राणे का बयान | बाबर रोड का नाम बदलने की मांग की गई, हिंद सेना ने अयोध्या मार्ग के पोस्टर लगाए, दिल्ली में बाबर रोड पर पोस्टर लगाए गए, बाबर रोड को अयोध्या मार्ग करने की मांग, बाबर संत नहीं, विदेशी अत्याचारी-हिंदू सेना, | वाराणसी में साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया, नई बाबरी मस्जिद को तोड़ने का एलान किया, मुर्शिदाबाद जाकर नई बाबरी तोड़ने का एलान, अस्त्र-शस्त्र के साथ साधु-संतों ने चेतावनी दी,अयोध्या में भी नई बाबरी मस्जिद का विरोध, साधु-संतों ने हुमायूं कबीर का पोस्टर जलाया | वाराणसी में साधु-संतों ने विरोध प्रदर्शन किया, नई बाबरी मस्जिद को तोड़ने का एलान किया, मुर्शिदाबाद जाकर नई बाबरी तोड़ने का एलान, अस्त्र-शस्त्र के साथ साधु-संतों ने चेतावनी दी,अयोध्या में भी नई बाबरी मस्जिद का विरोध, साधु-संतों ने हुमायूं कबीर का पोस्टर जलाया | इंडिगो की आज भी कई फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, इंडिगो की दिल्ली-मुंबई की कई फ्लाइट्स रद्द, पिछले 4 दिन में 2 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द,जयपुर से इंडिगो की 6 फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, जबलपुर में इंडिगो की 10 फ्लाइट्स कैंसिल | इंडिगो एयरलाइंस संकट मामला SC पहुंचा, इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप करने की मांग की, वकील नरेंद्र मिश्रा का चीफ जस्टिस को पत्र, सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की, सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई करने की मांग, | इंडिगो एयरलाइंस संकट मामला SC पहुंचा, इंडिगो संकट पर हस्तक्षेप करने की मांग की, वकील नरेंद्र मिश्रा का चीफ जस्टिस को पत्र, सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की अपील की, सुप्रीम कोर्ट से तुरंत सुनवाई करने की मांग, | लखनऊ में भी इंडिगो की 42 फ्लाइट्स रद्द | यूपी में इंडिगो की 90 से ज्यादा उड़ानें रद्द, वाराणसी में 42, गोरखपुर में 4 उड़ानें रद्द, यूपी के प्रयागराज में भी 2 उड़ानें रद्द, वाराणसी में 42, गोरखपुर में 4 उड़ानें रद्द, यूपी के प्रयागराज में भी 2 उड़ानें रद्द | यूपी में इंडिगो की 90 से ज्यादा उड़ानें रद्द, वाराणसी में 42, गोरखपुर में 4 उड़ानें रद्द, यूपी के प्रयागराज में भी 2 उड़ानें रद्द, वाराणसी में 42, गोरखपुर में 4 उड़ानें रद्द, यूपी के प्रयागराज में भी 2 उड़ानें रद्द

Devara Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन गिरी देवरा की कमाई, नहीं तोड़ पाई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड

जूनियर एनटीआर (JR Ntr), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) की तीसरे दिन कमाई में गिरावट आई है.

Latest News
Devara Box Office Collection Day 3: तीसरे दिन गिरी देवरा की कमाई, नहीं तोड़ पाई इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का रिकॉर्ड

Devara film: JR Ntr 

Add DNA as a Preferred Source

जूनियर एनटीआर (JR Ntr), सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) स्टारर फिल्म देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) शुक्रवार 27 सितंबर को रिलीज हुई थी. यह साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है. फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. इस फिल्म में दर्शकों को अंडरवाटर सीन्स देखने को मिले हैं. हालांकि इसे दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है. वहीं, तीसरे दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है.

दरअसल, एंटरटेनमेंट ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के मुताबिक देवरा ने दुनिया भर में 142 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की है और दो दिन में फिल्म ने दुनिया भर में 198 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म के तीसरे कलेक्शन की बात करें तो, रविवार के दिन मूवी की कमाई में गिरावट आई है. फिल्म ने इस दिन भारत में 35 करोड़ का कलेक्शन किया है और इसकी कुल कमाई में 50 करोड़ रुपये जुड़ गए हैं. इस तरह से देवरा ने ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में दुनिया भर में 250 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

यह भी पढ़ें- Devara Box Office Collection Day 1: JR NTR की फिल्म ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई, एनिमल, पठान को ओपनिंग कलेक्शन में दी मात

देवरा नहीं तोड़ पाई बाहुबली और आरआरआर का रिकॉर्ड

फिल्म की कमाई पहले वीकेंड के मुताबिक अच्छी है. हालांकि इसके बाद भी देवरा एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर बाहुबली 2 और आरआरआर के शुरुआती सप्ताह के रिकॉर्ड को तोड़ने में असफल रही है. जहां प्रभास और राणा दग्गुबाती की सीक्वल फिल्म बाहुबली ने तीन दिनों में 450 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, जूनियर एनटीआर और रामचरण की पीरियड एक्शन ड्रामा ने अपने शुरुआती सप्ताह में दुनिया भर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं, अब देखना होगा कि देवरा इन दोनों फिल्मों के 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी या नहीं.

यह भी पढ़ें- Devara से पहले देखें JR.NTR की ये 10 धमाकेदार फिल्में 

बता दें कि देवरा फिल्म में जूनियर एनटीआर दोहरी भूमिका में नजर आए हैं. इस फिल्म में उन्होंने बाप और बेटे दोनों का रोल निभाया है. वहीं, जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म के जरिए तेलुगु सिनेमा में डेब्यू किया है. उन्होंने फिल्म में थंगम का रोल अदा किया है. वहीं, सैफ अली खान ने भी इस फिल्म से टॉलीवुड में डेब्यू किया है और भैरा का रोल निभाया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement