Advertisement

Cobra फिल्म के ऑडियो लॉन्च में शामिल होंगे Chiyaan Vikram, हार्ट अटैक की खबर को बताया था अफवाह 

साउथ के फेमस एक्टर Chiyaan Vikram को कुछ दिन पहले सीने में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद खबर आई कि एक्टर को दिल का दौरा पड़ा है. हालांकि इस खबर को विक्रम के बेटे ने महज एक अफवाह बताया था. अब एक्टर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. आज Vikram के फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है.

Cobra फिल्म के ऑडियो लॉन्च में शामिल होंगे Chiyaan Vikram, हार्ट अटैक की खबर को बताया था अफवाह 

Chiyaan Vikram film Cobra विक्रम फिल्म कोबरा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सुपरस्टार चियान विक्रम (Chiyaan Vikram) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. एक्टर को कुछ दिन पहले हल्के सीने में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उनके हार्ट अटैक की अफवाह उड़ी थी. हालांकि बाद में एक्टर के बेटे ने खुद इस खबर को झूठा बताया. वहीं अब विक्रम के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. विक्रम की अपकमिंग फिल्म कोबरा (Cobra) की टीम ने उनके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. टीम ने बताया है कि एक्टर आज कोबरा फिल्म के ऑडियो लॉन्च में शामिल होंगे.

कोबरा फिल्म के निर्देशक अजय ज्ञानमुथु ने ट्वीट कर लोगों से ये गुड न्यूज शेयर की है. उन्होंने बताया कि चियां विक्रम की मौजूदगी में चेन्नई के फीनिक्स मार्केट सिटी में 11 जुलाई को Cobra फिल्म का ऑडियो लॉन्च होगा. फिल्म का ऑडियो लॉन्च Phoenix Marketcity चिन्नई में होगा जिसमें खुद एक्टर भी शामिल होंगे. इस खबर से विक्रम के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं हैं. लोग जमकर कोबरा के डायरेक्टर का ये ट्वीट शेयर कर रहे हैं.

बता दें कि Vikram को सीने में परेशानी की वजह से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल की तरफ से बाद में एक्टर का मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया जिसमें बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया था. एक्टर की हालत स्थिर बताई गई. फिल्मों की बात करें तो विक्रम मणिरत्नम की बड़े बजट की फिल्म पोन्नियिन सेलवन, कोबरा और निर्देशक पा रंजीत के साथ एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: Ponniyin Selvan Part I: क्या साउथ के सुपरस्टार को आया था हार्ट अटैक? एक्टर के बेटे ने पोस्ट शेयर कर कही ये बात

उन्हें हाल ही में कार्तिक सुब्बाराज की गई 'महान' में देखा गया था, जिसमें उनके बेटे एक्टर ध्रुव विक्रम लीड रोल में थे. फिल्म का प्रीमियर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर किया गया था.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement