Advertisement

Godfather: मेगास्टार Chiranjeevi की फिल्म पर मंडरा रहा खतरा, इस वजह से आगे बढ़ सकती है रिलीज डेट

Chiranjeevi की फिल्म Godfather अगले महीने रिलीज होने वाली है. हालांकि अब जो खबरें आ रही हैं उससे लगता है कि फिल्म की रिलीज डेट पर असर पड़ सकता है.

Latest News
Godfather: मेगास्टार Chiranjeevi की फिल्म पर मंडरा रहा खतरा, इस वजह से आगे बढ़ सकती है रिलीज डेट

Chiranjeevi Godfather चिरंजीवी गॉडफादर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मेगास्टार चिरंजीवी (Megastar Chiranjeevi) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गॉडफादर (Godfather) को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म में चिरंजीवी के अलावा सलमान खान (Salman Khan) कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं जो इस फिल्म को और खास बना रहा है. अगले महीने ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी पर उससे पहले ही चिरंजीवी के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. उनकी इस मास एंटरटेनर फिल्म गॉडफादर को अभी तक रिलीज के लिए कोई खरीदार नहीं मिला है. इस वजह से फिल्म की रिलीज डेट पर खतरा मंडरा रहा है. 

चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर का कुछ हफ्ते पहले टीजर जारी किया गया था. जैसी कि उम्मीद थी, ये टीजर कुछ ही समय में ट्रेंडिंग चार्ट पर आ गया. बेशक ये खास था क्योंकि इसमें सलमान के कैमियो की एक झलक दिखाई गई थी. ये मलयालम हिट फिल्म लूसिफेर का रीमेक है जिसमें मोहनलाल नजर आए थे. हालांकि अब इस फिल्म पर अब खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो गॉडफादर के बारे में कुछ चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म को तेलुगु बाजारों में अभी तक कोई खरीददार यानी डिस्ट्रीब्यूटर नहीं मिला है. निर्माताओं ने थिएट्रिकल राइट्स (theatrical rights) के लिए 85 करोड़ की कीमत बताई है, लेकिन अभी तक किसी ने भी इसे खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है. चूंकि फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है, इसलिए अगर इसे डिस्ट्रीब्यूटर नहीं मिला तो फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है. 

ये भी पढ़ें: God Father Teaser: रिलीज हुआ मेगास्टार की फिल्म का धांसू ट्रेलर, Salman Khan की एंट्री ने लगाए चार चांद

क्यों नहीं मिल रहा फिल्म को कोई डिस्ट्रीब्यूटर

चिरंजीवी ने अपने फिल्मी सफर में कम ही फ्लॉप फिल्में दी हैं पर गॉडफादर को लेकर ऐसा क्यों हो रहा इसके पीछे की वजह है हाल ही में चिरंजीवी की खराब स्क्रिप्ट पसंद करना. एक्टर की पिछली रिलीज फिल्म आचार्य, जिसमें उनके बेटे राम चरण भी थे, बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी. इस वजह से फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर को भारी नुकसान हुआ था. ऐसे में अब गॉडफादर को लेकर डिस्ट्रीब्यूटर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Chiranjeevi की GodFather ने बढ़ाई Nagarjuna की चिंता, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement