Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Venkatesh-Rana Daggubati के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, जानें क्या है कारण

साउथ के बेहतरीन एक्टर वेंकटेश (Venkatesh) और राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) के खिलाफ प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में केस दर्ज हुआ है.

Latest News
Venkatesh-Rana Daggubati के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, जानें क्या है कारण

Venkatesh Rana Daggubati

Add DNA as a Preferred Source

साउथ के बेहतरीन एक्टर वेंकटेश (Venkatesh) और राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) पर एक मामला दर्ज किया गया है. दरअसल, हैदराबाद के फिल्मनगर में एक संपत्ति के विध्वंस से जुड़े मामले में एक्टर राणा दग्गुबाती, निर्माता वेंकटेश और उनके परिवार के सदस्यों समेत कई तेलुगु फिल्म हस्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. मामले में फिल्म निर्माता डी सुरेश बाबू ( D.Suresh Babu), उनके भाई और एक्टर डी वेंकटेश और राणा दग्गुबाती और अभिराम (Abhiram Daggubati) का नाम शामिल है. 

शिकायतकर्ता के.नंदुकुमार ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने पट्टे पर दी गई प्रॉपर्टी पर अवैध रूप से कब्जा करने की साजिश रची. उन्होंने कहा कि उन्होंने आरोपियों से प्रॉपर्टी लीज पर ली थी और रेनोवेशन में लगभग 20 करोड़ रुपये का निवेश किया था. शिकायत के मुताबिक वैध पट्टा समझौते के बावजूद, इन स्टार्स ने उसे प्रॉपर्टी से बेदखल करने की साजिश रची. नंदुकुमार ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने संपत्ति के कुछ हिस्सों को ध्वस्त करने के लिए एंटी सोशल लोगों को काम पर रखा और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी भी दी.

यह भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन ही नहीं, निम्रत कौर का इन स्टार्स संग जुड़ा नाम

संपत्ति को 2014 की शुरुआत में लीज पर दिया गया था और लीज समझौतों को इस बीच रिन्यू किया गया था. नंदुकुमार का आरोप है कि उन्होंने अदालती आदेशों के आधार पर प्रॉपर्टी पर कब्जा बनाए रखा. हालांकि उनका आरोप है कि इन आदेशों के बावजूद, आरोपी ने संपत्ति में प्रवेश किया और 2024 में कई मौकों पर इसे बर्बाद करने की कोशिश की. ये सभी बातें नंदुकुमार ने अपनी शिकायत में कही हैं.

यह भी पढ़ें- Vettaiyan star cast fees: रजनीकांत या अमिताभ बच्चन, किस सुपरस्टार ने वसूली मोटी रकम?

इस धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

शिकायतकर्ता नंदुकुमार ने ये भी कहा कि उन्होंने पहले इस मामले में पुलिस से कांटेक्ट किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120 बी के साथ धारा 448, 452 और 458 के तहत केस दर्ज किया गया है. मामला फिलहाल अदालत में है और इसके आगे की जांच चल रही है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement