साउथ सिनेमा
Twitter पर Boycott Rohini Cinemas काफी ट्रेंड कर रहा है जबसे एक ट्राइबल फैमिली को ऑडिटोरियम में घुसने नहीं दिया गया. जानिए क्या है पूरा मामला.
डीएनए हिंदी: बीते दिनों चिन्नई (Chennai Theatre) के एक सिनेमाघर से चौंकाने वाली खबर सामने आई थी. एक निश्चित जनजाति के कुछ लोगों को टिकट होने के बावजूद इस फिल्म थियेटर के अंदर जाने से मना कर दिया गया था. यह घटना गुरुवार को चेन्नई के रोहिणी थिएटर (Rohini Theatre) में हुई. देखते ही देखते ये विवाद काफी बड़ा हो गया और ट्विटर पर #BoycottRohiniCinemas ट्रेंड होना शुरू हो गया. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला आखिर है क्या.
30 मार्च को नारिकुरवर समुदाय के कुछ लोग थिएटर में तमिल फिल्म पाथु थला देखने पहुंचे. उन्होंने फिल्म के टिकट लिए पर उन्हें थिएटर स्टाफ ने एंट्री नहीं दी. इसके बाद वहां काफी बवाल हुआ पर स्टाफ ने उन लोगों को सिनेमाघर में फिल्म देखने दिया. हालांकि तब तक ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और फिर हैशटैग 'बॉयकॉट रोहिणी सिनेमाज' इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा. लोगों ने रोहिणी सिल्वर स्क्रीन्स को जमकर कोसा और उनकी क्लास लगा दी.
#BoycottRohiniTheatre pic.twitter.com/9IkcdDIIOH
— Guru arun (@Guruarun07) March 30, 2023
जब विवाद बढ़ा तो चेन्नई स्थित इस रोहिणी थियेटर ने सफाई भी पेश की पर इससे भी कुछ नहीं हो सका. सफाई में थिएटर ने नोट शेयर कर लिखा 'इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है और जिस भी फिल्म तो ये सर्टिफिकेट मिलता है, कानून के मुताबिक 12 साल से कम उम्र के बच्चे वो फिल्म नहीं देख सकते. टिकट चेक करने वाले स्टाफ ने उसी आधार पर उस फैमिली को रोका था. क्योंकि जो लोग आए थे, उनकी उम्र 26, 8 और 10 साल थी.'
— Rohini SilverScreens (@RohiniSilverScr) March 30, 2023
नोट में आगे लिखा 'इसके बाद वहां तुरंत ढेर सारे लोग जमा हो गए. उन्होंने मामले को पूरी तरह समझे बिना उसे अलग रंग दे दिया. मैटर को ठंडा करने और लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए उस फैमिली को समय पर फिल्म देखने के लिए एंट्री दे दी गई थी.'
ये भी पढ़ें: 'Rahul Gandhi ने मेरी मदद की, जब आते थे आत्महत्या के ख्याल', मशहूर साउथ एक्ट्रेस ने सुनाया दर्द
बता दें कि रोहिणी थिएटर फेमस साउथ एक्टर्स अजीत और विजय की फिल्मों की स्क्रीनिंग के लिए जाना जाता है. हालांकि इस घटना ने एक बड़े विवाद को जन्म दिया था जिसने पूर देश का ध्यान आकर्षित किया. इसने भारतीय सिनेमा इंडस्ट्री में मौजूद भेदभाव और भीड़ की मानसिकता के मुद्दों को लाइमलाइट में ले आया है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.