Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

बजरंगी भाईजान की मुन्नी लेगी साउथ में एंट्री, हाथ लगी बड़ी फिल्म, निभाएंगी अहम रोल

Harshaali Malhotra जल्द ही साउथ की फिल्म Akhanda 2 Thandaavam में नजर आने वाली हैं. इस मूवी में Nandamuri Balakrishna

Latest News
बजरंगी भाईजान की मुन्नी लेगी साउथ में एंट्री, हाथ लगी बड़ी फिल्म, निभाएंगी अहम रोल

Harshaali Malhotra

Add DNA as a Preferred Source

2015 में आई सलमान खान स्टारर फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का रोल निभाकर फेमस हुईं हर्षाली मल्होत्रा चर्चा में आ गई हैं. इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वो भले ही किसी फिल्म में नजर नहीं आईं पर वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हर्षाली अपनी रील से इंटरनेट की दुनिया पर छाई रहती हैं. वहीं अब उनकी झोली में साउथ की बड़ी फिल्म आ गई है. इसके पोस्टर्स हर्षाली ने शेयर किए हैं. इसका नाम 'अखंडा 2: थंडावम' है जिसमें फेमस साउथ एक्टर नंदामुरी बालाकृष्ण लीड रोल में हैं. 

निर्देशक बोयापति श्रीनु की एक्शन एंटरटेनर 'अखंडा 2: थंडावम' का नया पोस्टर सामने आया है. मेकर्स ने बुधवार को घोषणा की है कि सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभाने वाली हर्षाली मल्होत्रा ​​उनकी फिल्म में जननी की भूमिका निभाएंगी. वहीं हर्षाली ने भी इंस्टा पर लंबा पोस्ट लिखा. 

हर्षाली ने लिखा 'मुन्नी सिर्फ एक किरदार नहीं थी, वो एक एहसास थी, एक याद थी, एक धड़कन थी - कुछ ऐसा जो तुम्हारे साथ और मेरे साथ रहा. इतने सालों बाद भी, मैंने तुम्हारे प्यार को थामे रखा है - धैर्यपूर्वक, चुपचाप, और कृतज्ञता से भरे दिल के साथ. जब तुम मुन्नी को याद कर रहे थे, मैं तैयारी कर रही थी - सीख रही थी, बढ़ रही थी, और बन रही थी ताकि एक दिन, जब मैं वापस आऊं, तो मैं न केवल उस छोटी लड़की के रूप में लौटूं, बल्कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो स्क्रीन पर फिर से सब कुछ महसूस करने के लिए तैयार हो, तुम्हारे साथ. और अब, मैं आखिरकार उसे तुम्हारे साथ साझा करने के लिए तैयार हूं. जननी से मिलो - एक नई कहानी, एक नया एहसास, मेरा एक नया अध्याय. वह हंसती है, वह सपने देखती है, वह दिल से बोलती है, और मैंने हर दृश्य में अपनी आत्मा डाल दी है.'

ये भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म से डेब्यू कर सुपरहिट हुई ये एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पर भी कर रही राज

फिल्म इसी साल दशहरे के मौके पर रिलीज होगी. अखंड 2 ठंडावम् 25 सितंबर को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है. ये पैन इंडिया रिलीज होगी जो हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में दस्तक देने वाली है. अखंड 2: थंडवम साल 2021 की ब्लॉकबस्टर 'अखंड' की अगली कड़ी. कुछ दिन पहले इस फिल्म का टीजर भी रिलीज किया गया था.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Advertisement
Advertisement

Advertisement