Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Bagheera Teaser: Srii Murali के बर्थडे पर रिलीज हुआ बघीरा का धांसू टीजर, वीडियो देख फैंस बोले- रोंगटे खड़े हो गए

एक्टर श्री मुरली(Srii Murali) स्टारर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म बघीरा(Bagheera ) का टीजर रिलीज किया गया है. इस फिल्म में अहम भूमिका में मुरली नजर आने वाले हैं.

Latest News
Bagheera Teaser: Srii Murali के बर्थडे पर रिलीज हुआ बघीरा का धांसू टीजर, वीडियो देख फैंस बोले- रोंगटे खड़े हो गए

Bagheera

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एक्टर श्री मुरली(Srii Murali) के जन्मदिन के अवसर पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म बघीरा(Bagheera) का टीजर रिलीज किया गया है. इस फिल्म में अहम भूमिका में मुरली नजर आने वाले हैं. फिल्म का निर्देशन डॉ सूरी(Dr. Suri) के द्वारा किया गया है और यह प्रशांत नील(Prashanth Neel) के द्वारा लिखी गई है. यह एक एक्शन पैक्ड फिल्म है, जो कि दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है. वहीं, फिल्म का टीजर काफी दमदार लग रहा है.

एक्शन से भरपूर बघीरा टीजर में फिल्म की हल्की सी झलक दिखाई गई है, जिसमें कई ऐसे सीन्स है, जिन्हें देख आप हैरान हो जाएंगे. टीजर में भरपूर एक्शन दिखाया गया है. इसके साथ ही पुलिस ऑफिसर के रोल में श्री मुरली की एंट्री काफी धांसू है. वहीं, इस टीजर के दौरान एक लड़की जिंदा आग में जलते हुए दिखाई गई है और यह सीन काफी खतरनाक है. इसके साथ ही फिल्म का हर एक सीन दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगा. 

ये भी पढ़ें- फ्लाइट अटेंडेंट में दिखी रणबीर, बॉबी और रश्मिका को लेकर दीवानगी, लिया शर्ट पर ऑटोग्राफ

दर्शकों को पसंद आया फिल्म का टीजर

वहीं, फैंस ने भी इस टीजर पर रिएक्ट किया है. एक यूजर ने लिखा- कन्नड़ इंडस्ट्री बाकी फिल्म इंडस्ट्री की तुलना में बहुत तेजी से बढ़ रही है. दूसरे ने लिखा- यह कोई टीजर नहीं है यह रोंगटे खड़े करने वाला है. तीसरे ने लिखा- यह टीजर नहीं है, यह कन्नड़ इंडस्ट्री के लिए इमोशन है. वहीं, एक और यूजर ने लिखा- यह सिर्फ टीजर नहीं है, यह पूरी तरह से रोंगटे खड़े कर देने वाला है. 

ये भी पढ़ें- जानें हार्ट अटैक के बाद कैसी है Shreyas Talpade की तबीयत, कब मिलेगी अस्पताल से छुट्टी?

श्री मुरली निभाएंगे अहम रोल

श्री मुरली स्टारर बघीरा के अलावा केजीएफ 1, कांतारा 2 और सालार जैसी कन्नड़ फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. निर्देशक डॉ सूरी के द्वारा निर्देशित और प्रशांत नील के द्वारा लिखित इस फिल्म का म्यूजिक स्कोर बी, अजनीश लोकनाथ ने दिया है. वहीं, फिल्म का प्रोडक्शन विजय किरागांदुर के द्वारा किया गया है. 

जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी सालार

वहीं, प्रशांत नील की दूसरी मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार पार्ट 1 सीजफायर है, जिसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू नजर आने वाले हैं. फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement