साउथ सिनेमा
Kavya Maran और Anirudh Ravichander की शादी की खबरें इन दिनों काफी चर्चा में हैं. अब अनिरुद्ध ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई बता दी है.
इंटरनेट पर ऐसी कई अटकलें हैं कि आईपीएल टीम SRH की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) और म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) शादी करने वाले हैं. खबरें हैं कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों ने फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है और ना ही इन खबरों का खंडन किया था पर अब अनिरुद्ध ने इसपर (Anirudh Ravichander wedding rumours) चुप्पी तोड़ी है और इसको लेकर बड़ी बात शेयर की है.
अनिरुद्ध रविचंदर देश के जाने माने म्यूजिक डायरेक्टर हैं और वो रजनीकांत के भतीजे भी हैं. उन्होंने जवान से लेकर कई बेहतरीन साउथ फिल्मों में म्यूजिक दिया है. वहीं खबरें आईं थीं कि आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन से उनकी शादी होने वाली है. ऐसे में रजनीकांत के भतीजे ने इन खबरों पर अपना पहला रिएक्शन दिया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा 'शादी आह? शांत हो जाओ दोस्तों...कृपया अफवाहें फैलाना बंद करो.'

ये भी पढ़ें: अनिरुद्ध रविचंदर संग शादी रचाएंगी SRH की मालकिन काव्या मारन! कौन ज्यादा अमीर? किसके पास है कितने पैसे, यहां जानें
फिलहाल उनके ट्वीट से साफ हो गया है कि ये खबरें महज अफवाह हैं. आपको बता दें कि अनिरुद्ध रविचंदर इस समय देश के सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले म्यूजिक डायरेक्टर बन गए हैं. वहीं उनकी नेटवर्थ 50 करोड़ के करीब है.
ये भी पढ़ें: कौन हैं Anirudh Ravichander, जो बन सकते हैं IPL की सबसे सेंसेशनल ब्यूटी के हसबैंड, Rajinikanth से है खास नाता
बात करें काव्या मारन की तो उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 409 करोड़ बताई जाती है. वो सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक और सनराइजर्स हैदराबाद (आईपीएल) और सनराइजर्स ईस्टर्न केप (एसए20) की सह-मालकिन और प्रमुख हैं. ऐसे में वो अनिरुद्ध से काफी ज्यादा अमीर हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.