Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

पहले Deepika Padukone और अब अल्लू अर्जुन...संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से पुष्पा स्टार हुए बाहर, क्या है पूरा मामला?

खबरें आ रही हैं कि Sandeep Reddy Vanga की फिल्म से अब Allu Arjun बाहर हो गए हैं. इससे पहले Deepika Padukone का एनिमल डायरेक्टर की फिल्म से पत्ता साफ हो गया था.

Latest News
पहले Deepika Padukone और अब अल्लू अर्जुन...संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से पुष्पा स्टार हुए बाहर, क्या है पूरा मामला?

Sandeep Reddy Vanga & Allu Arjun

Add DNA as a Preferred Source

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट (Spirit) से बाहर होने को लेकर काफी चर्चा थी. इसके बाद दीपिका की जगह पर तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया गया है. कथित तौर पर कहा जा रहा था कि दीपिका ने संदीप (Sandeep Reddy Vanga) से 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड की थी. साथ ही एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए 20 करोड़ की फीस मांगी थी. ऐसे में ये ऑफर भी डायरेक्टर ने ठुकरा दिया. अब खबरें आ रही हैं कि अल्लू अर्जुन (Arjun Arjun) को भी उनकी फिल्म से निकाल दिया गया है. तेलुगु सुपरस्टार ने कथित तौर पर पिछले साल एनिमल डायरेक्टर के साथ एक फिल्म साइन की थी. जानें क्या है पूरा मामला.

कई रिपोर्ट सामने आई हैं कि पैन-इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन को संदीप रेड्डी वांगा ने उनकी फिल्म से निकाल दिया गया है. तेलुगु सुपरस्टार ने कथित तौर पर पिछले साल एनिमल डायरेक्टर के साथ एक फिल्म साइन की थी. अल्लू अर्जुन को भगवान सुब्रह्मण्य स्वामी पर आधारित त्रिविक्रम की पौराणिक ड्रामा के लिए साइन किया गया था. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इस बात को और हवा मिल रही है कि एक और पैन-इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की जगह ले सकते हैं. अल्लू अर्जुन ने इससे पहले त्रिविक्रम के साथ अला वैकुंठपुरमुलू में काम किया था जोकि हिट साबित हुई थी. 

ये भी पढ़ें: Ajay Devgn के बाद Deepika Padukone को मिला Maniratnam का साथ, Sandeep Vanga की Spirit पर किया एक्ट्रेस का सपोर्ट

स्पिरिट से बाहर होने के बाद दीपिका के हाथ एटली की फिल्म लगी थी. इससे पहले वह एटली की फिल्म जवान में नजर आई थीं जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में थे. इस मूवी में उनके साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन नजर आने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: South के ये 5 एक्टर्स एक फिल्म के लिए लेते हैं भारी भरकम फीस, शाहरुख-सलमान और अक्षय भी हैं फेल

फिल्म का नाम AA22xA6 है. यह एक एक्शन फिल्म होगी जिसमें अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण एक्शन के साथ रोमांस भी करते हुए नजर आएंगे. फिल्म 2025 के मिड से ही फ्लोर पर जाने वाली है और 2026 तक रिलीज की जा सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement