Advertisement
हिंदी न्यूज़साउथ सिनेमा

Allu Arjun के घर हुए हमले के बाद बौखलाए पिता Allu Arvind, कह डाली बड़ी बात

पुष्पा 2 (Pushpa 2) फेम एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के घर हमले के बाद अब उनके पिता अल्लू अरविंद ने रिएक्ट किया है. उन्होंने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है.

Latest News
Allu Arjun के घर हुए हमले के बाद बौखलाए पिता Allu Arvind, कह डाली बड़ी बात

Allu Arjun Film Pushpa 2

Add DNA as a Preferred Source

पुष्पा 2 (Pushpa 2) फेम एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों विवादों के लेकर चर्चा में बने हुए हैं. 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या सिनेमा में हुई भगदड़ में महिला की मौत के बाद अब 22 दिसंबर को कुछ लोगों ने उनके घर पर हमला किया था. उनके घर पर उस्मानिया यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन किया और घर के बाहर तोड़फोड़ भी है. इसके अलावा मुआवजा देने की भी मांग की. इस घटना के बाद अब अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद (Allu Arvind) ने रिएक्ट किया है और नाराजगी जाहिर की है. 

दरअसल, अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने जुबली हिल्स वाली प्रॉपर्टी से प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा, '' आज हमारे साथ क्या हुआ ये सभी ने देखा. अब समय है इसके हिसाब से एक्शन लेने का. हमारे लिए अभी किसी भी चीज पर रिएक्ट करने का सही समय नहीं हैं. पुलिस ने हमला करने वालों को पकड़ लिया है और उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया है. यहां पर जो भी दंगा करने के इरादे से आएगा, पुलिस उस पर एक्शन लेगी. किसी को भी इस तरह से हादसों को बढ़ाना नहीं देना चाहिए. मैं इसपर इसलिए रिएक्ट नहीं करूंगा क्योंकि मीडिया यहां पर है. अब शांति से काम लेने की जरूरत है. कानून खुद अपना काम करेगा.

यह भी पढ़ें- क्या फिर गिरफ्तार होंगे अल्लू अर्जुन? भगदड़ मामले में तेलंगाना पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

सीएम ने की घटना की निंदा

बता दें कि अल्लू अर्जुन के घर पर हुए हमले के बाद तेलंगाना मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी रिएक्ट किया और उन्होंने इस पूरी घटना की निंदा की. इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले की कार्रवाई करने का भी आदेश दिया.

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Collection: अल्लू अर्जुन की फिल्म ने तोड़ा RRR का रिकॉर्ड, लेकिन सोमवार किया बस इतना कलेक्शन

जानें क्या है मामला

आपको बता दें कि 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या सिनेमा में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का प्रीमियर रखा गया था. जहां पर अल्लू अर्जुन फिल्म देखने पहुंचे थे. जहां पर फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब थे और इसी बीच भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी और उसका 8 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था. इसके बाद उस बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, अल्लू अर्जुन ने परिवार को 25 लाख रुपये दान भी किए और घटना को लेकर उन्होंने दुख जताया और माफी भी मांगी. हालांकि इस घटना के अल्लू अर्जुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी सफाई दी थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement