Advertisement

साउथ की ये फिल्म पहले ही दिन कमा लेगी 40 करोड़ रुपए? जानें क्यों है लोगों में इसका इतना क्रेज

Ajith और Manju Warrier स्टारर South Film Thunivu रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म की धमाकेदार ओपनिंग के कयास लगाए जा रहे हैं.

Latest News
साउथ की ये फिल्म पहले ही दिन कमा लेगी 40 करोड़ रुपए? जानें क्यों है लोगों में इसका इतना क्रेज

Thunivu Box Office Report: थुनिवु बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ सिनेमा (South Cinema) के मेगा स्टार अजीत (Ajith) की फिल्म 'थुनिवु' (Thunivu ) को लेकर दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में अजीत के साथ साउथ की बड़ी एक्ट्रेस मंजू वरियर (Manju Warrier) भी नजर आ रही हैं. बड़े-बड़े सुपरस्टार्स से लैस ये फिल्म एडवांस बुकिंग में ताबड़तोड़ रिकॉर्ड बना चुकी है. वहीं, अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेकशन (Box Office Collection) को लेकर शॉकिंग दावा किया गया है. इस फिल्म के क्रेज को देखते हुए करोड़ों के कलेक्शन के कयास लगाए जा रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अजीत कुमार की साउथ फिल्म 'थुनिवु' पहले दिन की टिकट खिड़की के रिकॉर्ड तोड़ सकती है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर 40 करोड़ का कलेक्शन दे सकती है. हालांकि, ये आंकड़े वर्ल्डवाइड के बताए जा रहे हैं. ये फिल्म विजय थालापति की Varisu से क्लैश हो रही है लेकिन अजीत कुमार की अपनी अलग फैन बेस है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों साउथ फिल्में एक साथ मिलकर पहले दिन 150 का करोड़ कमा सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Veera Simha Reddy में नंदमुरी बालकृष्ण को देख दीवाने हुए फैंस, फिल्म को बताया ब्लॉकबस्टर

डायरेक्टर H Vinoth की फिल्म 'थुनिवु' को सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें मिल रही है. अजीत के साथ डायरेक्टर एच विनोद की ये तीसरी फिल्म है और इससे फैंस को काफी उम्मीदें थीं. वहीं, सोशल मीडिया पर मिले ऑडिएंस रिव्यूज को देखें तो ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है. अब देखना होगा कि पहले वीकेंड पर ये फिल्म क्या कमाल दिखाने वाली है.

ये भी पढ़ें- Varisu Twitter Review: रिलीज होते ही छाई विजय की फिल्म, फैंस ने बताया ब्लॉकबस्टर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement